Category: बांसडीह
यूपी सरकार पहले से ही कोरोना जैसी अदृश्य बीमारी से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान छेड़ी है.. हालांकि लखनऊ सहित कई शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ते जा रहा है. ऐसे में बलिया सीएमओ नीरज पांडेय के अनुसार बुधवार को बलिया में भी पांच अप्रत्याशित कोरोना संक्रमित मरीज अलग – अलग जगह पाए गए हैं. सीएमओ ने कहा कि सभी में हल्के सिम्टम्स हैं. खतरे की कोई बात नहीं है. सभी से बात कर टीमें रवाना हो गई हैं
यज्ञ करते हुए अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि तमाम ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन,चक्काजाम के बावजूद भी बस्ती में रोशनी पहुचाने की ठोस पहल नही हुई, केवल अधिकारी द्वारा आश्वासन छोड़ और कुछ नहीं मिला. कितने दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद अब तक वहां बिजली नहीं पहुंचने पाई. उन्होंने कहा अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि 4 लाख 90 हजार का इस्टीमेट विभाग से बन कर चला गया है वो रिवेक योजना में पास होगा तभी उस बस्ती में बिजली पहुंच पाएगी.
मंगलवार को बलिया शहर निवासी डॉ. धीरेन्द्र कुमार वर्मा (डीके वर्मा) पत्नी सीमा, पुत्र अभिज्ञान,भांजी सुप्रिया , साढू पुत्र जयकुमार (12 वर्ष ) पुत्र संतोष वर्मा निवासी करमानपुर, बैरिया,श्यामनारायण एवं साथ सफारी से लखनऊ जा रहे थे. जहां दिन में लगभग एक बजे सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अंकित किमी 155 खालिसपुर में सफारी गाड़ी पीछे से टैंकर में टकरा गई. और जबरदस्त हादसा हो गया. ऐसे में डॉक्टर पुत्र अभिज्ञान, साढू पुत्र जयकुमार तथा श्यामनारायण की मौके पर ही मौत हो गई.
उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी, कोतवाल राजीव मिश्रा के साथ बांसडीह नगर का पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया. उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च करते हुए बांसडीह कचहरी, इलाहाबाद बैंक रोड, बड़ी बाजार, सब्जी मंडी,स्टेट बैंक रोड, इंटर कालेज रोड, नई मस्जिद,जामामस्जिद सहित पूरे नगर का पैदल गस्त कर सच्चाई देखी.
टीम की वक्ताओं ने महिला अपराध के तहत घरेलू हिंसा,छेड़छाड़,आदि के बारे में विस्तृत बताते हुए कहा कि सरकार ने तमाम योजनाएं पारित की है. उसमें एक महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बढ़ावा देने की है. जिससे कोई महिला खुद को कमजोर महसूस न कर सके. यही वजह है कि लखनऊ से चलकर 1090 की टीम बांसडीह पहुंची.
