नारायण पाली के पास दो बाइक में जबरदस्त टक्कर, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरहा निवासी मुन्नीलाल(36),राहुल(28)व चेतन(30) एक से बलिया की तरफ से आ रहे थे,वहीं फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी खास निवासी सिंटू वर्मा(27) बाइक से विपरीत दिशा से अपने गांव जा रहे थे. नारायनपाली गांव के पास पहुंचने पर दोनों बाइको में जबरदस्त टक्कर हो गई.

गीता जयंती के अवसर पर मित्र सहायता परिवार ने जरूरतमंदों में गर्म कपड़े बांटे

मुख्य अतिथि के रूप में वृद्धा आश्रम गड़वार, बलिया के संचालक घनश्याम सिंह रहे.कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश कुमार मौर्य ने किया.

मुखिया जी सदैव समाज के वंचित, शोषित लोगों के लिए चिंतनशील एक सच्चे लोक सेवक थे- पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव

इस दौरान क्षेत्र के कोने-कोने से आए शुभचिंतकों ने मुखिया के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय मुखिया जी ने समाज सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया.

गौशाला में आग लगने से दो गाय और एक बछड़ा बुरी तरह झुलसे

मंगलवार के दिन ही मशीन से बिचाली काटकर बड़े-बड़े दस बोरों में भरकर एक के ऊपर एक रखा गया था. सम्भवत: रात के किसी पहर में बोरों पर कुत्ते चढ़ गये होंगे तथा वह बोरा धुंए के लिए लगाई गयी आग पर गिरकर कर आग पकड़ लिया. धीरे-धीरे उक्त आग पूरे गोशाले को अपनी जद में ले लिया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन

पशु आरोग्य मेला व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों गांव के पशुपालक अपने सैकड़ों पशुओं के साथ उपस्थित रहे। डॉक्टरों द्वारा पशुओं की जांच कर नि:शुल्क पशुओं में टीकाकरण एवं दवा का वितरण किया गया.

आज़ादी की हुंकार में देशभक्ति के नारे लगाते हुए निकली तिरंगा यात्रा

जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के द्वारा चित्तू पांडेय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर चित्तू पांडेय चौराहा से रवाना किया गया.यात्रा के समापन पर सभी युवाओं के द्वारा महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया.

news update ballia live headlines

मिशन रोजगार: 22 दिसंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला

मिशन रोजगार के तहत जिले में 22 दिसंबर को वृहद रोजगार मेला लगेगा. मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया में आयोजित होगा. यह मेला नोडल आईटीआई जिला उद्योग केंद्र तथा सेवा योजन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगाया जाएगा.

ओमिक्रान से सतर्क रहने की जरूरत, विदेश से आने वाले 160 से अधिक व्यक्तियों की जांच – सभी निगेटिव

कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुधीर कुमार तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की हर जरूरी तैयारियों में लगा हुआ है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान को लेकर विभाग ने जिले में रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर जांच को और बढ़ा दिया है. एक दिन में लगभग 2500 से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है.

नाबालिग को भगाने के मामले में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशन बिंद पुत्र झारखंडे बिंद, लालू राजभर पुत्र स्वर्गीय हरे राम राजभर, अमरजीत राजभर पुत्र तुडी राजभर ,धीरज यादव पुत्र सुरेमन यादव निवासी गण बिजलीपुर थाना मनियर जनपद बलिया एवं विनोद यादव पुत्र स्वर्गीय दया यादव निवासी खरीद थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया ने मेरी नाबालिग बेटी उम्र 15 वर्ष को बहला फुसलाकर कहीं लेकर चले गए हैं.

पान की दुकान पर चोरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुकान पिछले हिस्से का पटरा उखाड़ कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया. गल्ले में रखे हुए लगभग 600 से 700 रुपये के बीच की राशि एक एंड्रॉयड फोन लगभग 2000 रुपये के पान मसाला एवं सिगरेट को लेकर चले गए.

प्रशासनिक लापरवाही के चलते नहीं हो पा रहा है मिनी स्टेडियम का कार्य

हनुमानगंज ब्लाक की स्थित ग्राम पंचायत बरवा क्षेत्र में युवाओं के खेल के लिए समुचित समाधान संपन्न खेल का मैदान उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र के युवाओं का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा है. और हमारा सपना है कि इस क्षेत्र में युवाओं के लिए एक अपना खेल का मैदान हो जिसके लिए ग्राम पंचायत से भूमि उपलब्ध करा दी गई है.

सनबीम पुस्तकालय ‘नालंदा’ का हुआ उद्घाटन

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रतिमा त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य सतीश चंद्र कॉलेज बलिया ने सनबीम पुस्तकालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका नाम ‘नालंदा पुस्तकालय’ रखना सर्वथा तर्कसंगत है.

बांसडीह में बनेगा पैरामेडिकल कॉलेज, हुआ भूमि पूजन

रेवती ब्लॉक के भाखर निवासी जे पी सिंह ने भूमि पूजन के बाद कहा कि समाज में कुछ अच्छा करने की मन में लालसा है. पैरामेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन हो गया अब निर्माण शुरू होगा जितना जल्दी बनकर जब तैयार हो यही प्रयास है.

बेल्थरारोड में ग्राम चौकिया से तेंदुआ तक राजमार्ग के तत्काल पूर्ण निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकला जुलूस

ज्ञापन में ग्राम चौकिया से तेन्दुआ राजमार्ग संग सीयर-सोनाड़ीह मार्ग व सोनड़ीह रेलवे ढाला से बहोरवा ग्राम तक की सड़क निर्माण की मांग शामिल थी. ज्ञापन के माध्यम से 19 दिसंबर तक पिचिंग कार्य पूर्ण करने की चेतावनी भी दी गयी है.

विधान सभा निर्वाचन चुनाव की तैयारियों के सम्बंध नोडल अधिकारियों के साथ हुई बैठक

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के निर्देशन में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

Death

धानकुट्टी मशीन पर साड़ी फसने से महिला की मौत

करीमपुर गांव निवासी प्रवीण राजभर अपनी पत्नी सरिता देवी उम्र 36 वर्ष के साथ सुबह गांव में ही विद्युत चालित मोटर पर धान कूटवाने गए थे.

अनेक बलिदानों के बाद स्वाधीनता की हवा में सांस लेने का मिला मौका -विनय सिंह

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गोरक्षप्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह विनय सिंह , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शोकहरण पाण्डेय, विशिष्ट अतिथिगण कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ रामकृष्ण उपाध्याय, जिला सेवा प्रमुख डॉ सन्तोष तिवारी, नगर संयोजक धर्मजागरण वीरेंद्र सिंह व उपस्थित लोगों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

news update ballia live headlines

दूल्हे की गाड़ी सजाने को लेकर हुई मारपीट, 6 लोग घायल

दूल्हे की एक गाड़ी सजाने के लिये हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप पहुंची. दूल्हे ही गाड़ी के साथ पहुंचे लोग गाड़ी सजाने के लिये दो अलग-अलग गाड़ी सजाने वाले दुकानों पर गये

news update ballia live headlines

डकैती की योजना बना रहे 8 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस.एन वैस के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

डिप्टी सीएम ने साढ़े आठ करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

डिप्टी डीएम डॉ दिनेश शर्मा ने 7.51 करोड़ की लागत से 9 परियोजनाओं का लोकार्पण व 1.09 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने 7.09 करोड़ की लागत से बनी आईटीआई बांसडीह की बडी सौगात क्षेत्रीय लोगों को दिया.