Category: जिला जवार
पूर्व विधायक की अनुपस्थिति में 16 दिसम्बर की रात को चोरी हो गयी थी. अगले दिन लखनऊ से पहुंचे पूर्व विधायक को इसकी जानकारी हुई.
18 दिसंबर को प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव व चौकी प्रभारी मुरारी मिश्र ने पंदह नगर पर चेकिंग के दौरान चोरी के मुख्य आरोपित थाना क्षेत्र के ही मिल्की मुहल्ला निवासी सिद्धार्थ तिवारी उर्फ लखन को गिरफ्तार किया था.
छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 3 दिसंबर से 10 जनवरी तक, छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी समस्त संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा करने की तिथि 17 जनवरी तक, संस्थान द्वारा आवेदन को मिलान कर ऑनलाइन अग्रसारित करने की तिथि 04 दिसंबर से 24 जनवरी तक, जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा शुद्ध डाटा लॉक करने की तिथि 11 फरवरी से 10 मार्च तक.
पहले मुकाबले में इनकम टैक्स चेन्नई के आर आर्यदन ने मैच के 42वें मिनट में पहला गोल कर चेन्नई का खाता खोला, मध्यांतर तक चेन्नई 1-0 से आगे थी. मध्यांतर बाद बक्सर ने 79वें मिनट में पप्पन सरदार के गोल की मदद से मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया. मैच के अंतिम क्षणों में चेन्नई के अमीरुद्दीन ने शानदार गोल कर चेन्नई को 2-1 की जीत दिला दी. वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में सीआरपीएफ जालंधर ने पूरी तरह से एकतरफा बना दिया और केरला यूनाइटेड की टीम को 7-1 से पराजित कर दिया.
महिला संबन्धी अपराधों में अभियान के तहत जनपद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में प्रभावी पैरवी कर अभियोग में त्वरित निस्तारण हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में मानिटरिंग सेल, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो श्री देवनारायन पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजक सुरेश पाठक व पैरोकारों की प्रभावी पैरवी के चलते थाना रेवती में पंजीकृत मु0अ0सं0. 104/2018 धारा 376डी/506 आईपीसी व 5जी 6 पाक्सो एक्ट में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एसजे10/पाक्सों एक्ट द्वारा अभियुक्त तुफानी कुमार पासवान पुत्र वशिष्ट पासवान, शिवजी पुत्र लक्ष्मण, मुकेश पुत्र लालबहादुर पासवान व नेपाली पुत्र लालभूखन पासवान समस्त निवासी छेड़ी थाना रेवती जनपद बलिया को अंतर्गत धारा 376क् भादवि0 में दोषी पाते हुये बीस वर्ष का सश्रम कारवास तथा पचीस हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी.
ब्राह्मण समाज के लोगों ने बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में जीतन राम मांझी मुर्दाबाद परशुराम एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए मुरारपट्टी मठिया से चलकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लालगंज के सामने उनके पुतले को दहन किया तथा इस समाज के लोगों ने बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री से अपील किया कि तत्काल ब्राह्मण समाज के लोगों से माफी मांगे अन्यथा इस तरह का आंदोलन पूरे उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज चलाएं मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रणव कुमार पाठक, सर्वजीत दुबे, छोटू तिवारी ,बंटी पाठक ,गोल्डन ओझा, रजत उपाध्याय ,लालू पाठक ,मनोज तिवारी ,देव कुमार पाठक सहित दर्जनों ब्राह्मण समाज के नौजवान मौजूद रहे.
