भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी केतकी सिंह की जनसभा में पहुंचे मनोज तिवारी

किसान खेती के लिए जितना बिजली का उपयोग करेगा उसका बिजली बिल माफ रहेगा. गरीब की बेटियों की शादी के लिए अब एक लाख रूपया दिया जाएगा. विधवा विकलांग पेंशन पन्द्रह सौ मिलेगा. एससी एसटी ओबीसी प्रमाण पत्र लेने के लिए जो दिक्कत परेशानी थी. सरकार ने इसे संज्ञान में लेते हुए कार्य किया है.अब आप जिस दिन एप्लीकेशन देंगे उसके 15 दिन के भीतर प्रमाण पत्र आपको मिल जाएगा.

बदमाशों ने दो हजार की नकदी समेत लूटी बाइक

घटना बैरिया व रेवती थाना क्षेत्र के बार्डर की है. क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रेवती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

रसड़ा में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ नारेबाजी, फूंका पुतला

जिला सह आन्दोलन प्रमुख अनुज नरायण के नेतृत्व में कार्यकर्ता ईसाई मशीनरियो द्वारा कक्षा 10 की विद्यार्थी लावन्या से जबरन धर्मान्तरण व उत्पीड़न किये जाने पर लावन्या की मौत हो जाने पर कार्यकर्ता आक्रोशित थे. जिला संयोजक कृष्ण कुमार सैनी ने चेताया कि लावन्या को ज़ब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक विद्यार्थी परिषद शांत नहीं बैठेगी

शराब के ठेकों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान, शराब विक्रेताओं को दी शख्त चेतावनी

स्टाक की मिलान करने के बाद एडिशनल एसपी ने बारकोड का मिलान किया तथा उन वाहनों का भी जांच पड़ताल किया जिन वाहनों से अवैध शराब के आने जाने की संभावना होती है. बलिया पुलिस के द्वारा अचानक दुकानों पर चलाए गए अभियान से शराब विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति मची रही.

जे पी नड्डा ने बलिया में जनसभा को किया संबोधित

जेपी नड्डा ने कहा कि आपके वोट की ताकत ने केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर देश व प्रदेश की तस्वीर बदल दी. आपके वोट के ताकत ने ही भारतीय जनता पार्टी को इस लायक बनाया की 370 जैसा कानून हमेशा के लिए समाप्त हो गया.

news update ballia live headlines

रेवती थाना क्षेत्र में तीन दिन में दो बाइक की लूट

पुलिस ने धारा 341,392 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन कर रही है. प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बाइक लूट की घटना के बाबत पूछे जाने पर बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

अवैध शराब ले जा रहे दो शराब तस्कर गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो युवक अवैध शराब लेकर रेवती-दतहां मार्ग से जा रहे हैं. सूचना मिलते ही हरेंद्र पटेल विपिन सिंह राम अनन्त यादव, महिला आरक्षी राखी, सविता मौर्या, पूजा कश्यप रेवती-दतहां सम्पर्क मार्ग पर जोड़ा पुलिया के समीप घेराबंदी कर वाहन चेकिंग करने लगे. कुछ ही देर बाद एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए. पुलिस को देख बाइक चालक ने बाइक मोड़कर भागना चाहा लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया.

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

पकड़े गये युवक ने अपना नाम कर्ण बहादुर सिंह निवासी बहुआरा थाना दोकटी जनपद बलिया बताया. आरोपी के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल जिसका चेचिस नं0 खुरचा हुआ बरामद हुआ. बरामद हुई मोटर साईकिल पर लगे नम्बर प्लेट को चेक करते हुए वाहन में अंकित इंजन नम्बर से मिलान किया गया. तो मोटरसाईकिल पर लगे नम्बर प्लेट की वाहन गलत पाया गया.

news update ballia live headlines

बैरिया सर्किल में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 13 मामले

क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार ने बताया कि चिंहित लोगो के खिलाफ वारंट जारी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. साथ ही बिना अनुमति के प्रचार वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है. अब तक एक प्रचार वाहन को जब्त किया गया है वाहन बहुजन मुक्ति पार्टी का है.

news update ballia live headlines

कार से 20 लाख रुपये बरामद, आयकर टीम कर रही मामले की जांच

आयकर नोडल अधिकारी अनिरुद्ध श्रीवास्तव ने आशुतोष द्वारा खुलवाए गए बैंक खातों की जांच की साथ ही संबंधित बैंक कर्मियों के साथ भी संबंधित प्रकरण में बातचीत की. आशुतोष ने बताया कि वह लखनऊ का निवासी है जबकि उसका वोटर कार्ड बलिया का बना हुआ है साथ ही उसने एक अन्य वोटर कार्ड लखनऊ में भी बनवा रखा है.

मुन्ना गुप्ता हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

मुन्ना गुप्ता का शव लोहटा गांव के एक खेत में विगत 25 जनवरी को मिला था. मुन्ना गुप्ता की हत्या कर उसके मुंह के चमड़े को उधेड़ दिया गया था इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल की तो मृतक के सगे मौसेरा भाई अमित कुमार उर्फ गोलू एवं भरत गुप्ता पुत्र गण राजकुमार गुप्ता एवं एक अन्य शिवकुमार राजभर पुत्र रुदल राजभर सहित लक्ष्मीना देवी की संलिप्तता पाई गयी.

नगरा: वाहन चेकिंग के दौरान 20 लाख रुपये बरामद

थानाध्यक्ष नगरा संजय सरोज अपने हमराहियों दुर्गा यादव, राकेश यादव पूजा अवस्थी आदि के साथ मालीपुर बाजार में चेकिंग कर रहे थे कि चारपहिया वाहन आते देख रोककर वाहन की चेकिंग की तो वाहन में बैग मिला जिसमे 20 लाख रुपया था.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गैरहाजिर 164 कर्मियों को डीएम ने दी चेतावनी

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि प्रशिक्षण की अवधि में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग ले लें, अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अक्षम, दुर्घटना में घायल बीमार मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण स्थल पर मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. प्रशिक्षण स्थल पर मतदान कार्मिकों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन भी कराया गया.

बरवां गांव में अज्ञात व्यक्ति ने आम के पौधों को जड़ से उखाड़ फेंका

बरवां गांव निवासी रामानन्द प्रजापति का बरवां गांव में हरियाली पट्टा है. जिसमें 19आम के पौधे लगाए गए थे।शुक्रवार को भोर में रामानन्द जब अपने खेत की तरफ की तरफ गए तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. खेत में लगाये गए आम के पौधों को किसी व्यक्ति द्वारा जड़ से उखाड़कर वहीं छोड़ दिया गया था. इसकी सूचना पीड़ित ने सुखपुरा पुलिस को तहरीर देकर दे दी है.

सार्वजनिक स्थान पर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर पांच अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए हुड़दंगी व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 जा0फौ में न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट सदर बलिया भेजा गया. जहां से अभियुक्त को नियामानुसार जेल भेज दिया गया.

साइकिल सवार छात्रा को डंफर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस डम्फर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फेफना थाना के गौरा निवासी कृतिका सिंह 22 वर्ष पुत्री विनोद सिंह मां कात्यानी कोचिंग सेंटर से पढ़ के साइकिल से घर जा रही थी गौरा की तरफ से मिट्टी से लदी डम्फर ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर मारकर डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया.

बाइक की टक्कर में एक युवक बुरी तरह से घायल

रणजीत वर्मा 25 वर्ष पुत्र सुदीन वर्मा निवासी बहादुरा टेंट का कारोबार करता है. वह मनियर के तरफ से बलिया की ओर जा रहा था कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई जिससे रणजीत वर्मा सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा. स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बताया जाता है कि जिला अस्पताल से भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है.

news update ballia live headlines

अलाभित व दुर्बल बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए तीन चरणों में होगा आवेदन

बलिया. निशुल्क बेसिक एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में पहली कक्षा/पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन व …

news update ballia live headlines

वाहनों की चेकिंग के दौरान मिले एक लाख नगद

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस बात की सूचना जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रेषित कर दी गई है. ताकि पैसे का पूरा पुलिया बताए जाने के बाद उच्च अधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया जाएगा.

सांकेतिक चित्र

सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत

जजौली गांव के समीप पहुंचे सामने से जा रही बोलेरो को ओवरटेक करने लगे वे जैसे ही ओवरटेक करके आगे बढ़े तभी अचानक विपरीत दिशा से स्कॉर्पियो तेज गति से आ गई जिससे कि बोलेरो व स्कॉर्पियो के बीच बाइक के आ जाने से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दबकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर इकट्ठा लोगों ने पुलिस को सूचना देने के तत्काल बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने राजन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया,