श्रीराम जानकी मंदिर से मुकुट चोरी

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती अखार ढाला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में स्थापित राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के चांदी का मुकुट …

सिकंदरपुर की लोग बदबूदार कचरे से निकल रहे जहरीले धुंए से परेशान

सिकंदरपुर, बलिया. एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिग सुधारने के लिए जिले की नगर पंचायतें जी-तोड़ कोशिश में हैं तो वहीं स्थानीय नगर पंचायतें इससे इत्तेफाक नहीं रखती. नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों …

breaking news update

सांप ने 52 वर्षीय व्यक्ति को डसा, यूपी के किसानों की फसल काट ले गए बिहार के दबंग

12-14 बच्चों को टीका व 60 प्लस को प्रिकॉशन डोज लगाने के दिशा-निर्देश जारी बलिया: भारत सरकार की ओर से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण एवं सहरूग्णता की शर्त को हटाते …

सांकेतिक चित्र

बलिया के नंदकिशोर के बेटे की गोली मारकर हत्या

जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुलतानीपुर गांव के मूल निवासी शनिदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वर्तमान में शनिलेश सिंह वाराणसी के लोहता के विष्णुपुर कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था.

news update ballia live headlines

रेवती: उधार चुकता न करने पर दबंगो ने पीट-पीटकर किया घायल, केस दर्ज

रेवती,बलिया. दुकान का उधारी पैसा चुकता करने को कहने पर दबंगो ने पीट कर घायल कर दिया. घटना के लिखित तहरीर पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. दुर्जनपुर …

सांकेतिक चित्र

संपत्ति बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत

बलिया. जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव रामपुर चित में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो चचेरे भाई मिलकर एक भाई को लाठी-डंडे व राड से पीटकर मौत की नींद सुला दिए। सूचना …

news update ballia live headlines

बलिया: दो महीने तक जिले में धारा 144 लागू

जनपद की सीमा के अंतर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक समूह में एकत्रित नहीं होंगे. धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे, जुलूस नहीं निकलेंगे, और न ही ऐसी कोई अफवाह फैलाएंगे जिससे शांति व्यवस्था प्रतिकूल प्रभाव पड़े. यह प्रतिबंध परंपरागत, सामाजिक या धार्मिक संस्कारों एवं रीत-रिवाज तथा जुमे की नमाज पर लागू नहीं होगा. कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लाठी भाला आदि लेकर नहीं चलेगा.

आदर्श नगर पंचायत की तरफ से लगाए सभी आरओ प्लांट हुए खराब, लोगों को नहीं मिल रहा शुद्ध पीने का पानी

बेल्थरारोड, बलिया. स्थानीय आदर्श नगर पंचायत में नगर पंचायत की तरफ से लगाए गए सभी आर ओ प्लांट खराब हो चुके हैं जिससे नगर में दूरदराज से आने वाले लोगों को शुद्ध जल पीने …

चूल्हे की चिंगारी से खाना बनाते समय लगी आग, लगभग एक दर्जन झोपड़ियां जलकर राख

टोलापुर के बिंद बस्ती में खाना बनाते समय किसी के घर से तेज हवा के कारण उठी चिंगारी से बस्ती में आग लग गई. आग ने छह परिवार की लगभग एक दर्जन झोपड़ी व भूसे का खोप जलकर राख हो गया. घटना में जितेंद्र बिंद, वीरेंद्र बिंद, गीता देवी, कृष्णानंद बिंद, मनोज आदि के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गये हैं.

कुलपति ने किया आईबीएम परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

जौनपुर, बलिया. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में चल रही परीक्षाओं के औचक निरीक्षण में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने गुरुवार को आईबीएम परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. डॉ रसिकेश …

लेखपालों के गलत कार्यों व मनमानेपन का खुलासा, खातेदार का खतौनी में नाम नहीं

बेल्थरारोड, बलिया. तहसील मुख्यालय पर तैनात लेखपालों की आम शिकायत अक्सर होती रहती है, लेकिन यदि कोई शिकायत करने वाला मिल जाए, तो लेखपालों के गलत कार्यों व मनमानेपन का खुलासा हो सकता है …

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल में हुई निर्मम घटना की निंदा कर मानवता के प्रति अपराध बताया

बैरिया, बलिया. भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पश्चिम बंगाल के बीरभूमि में आठ लोगों को जिंदा जला देने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते …

छितौनी गांव में रास्ता रोके जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा

पत्रक में आरोप लगाया की ग्राम सभा छितौनी में अराजी न 632 से होते हुये आम रास्ता मुख्य मार्ग से जुड़ता था जो सदियों से चला आ रहा था. उक्त रास्ते से सैकड़ों पिछड़ी एवं अनुसूचित जाति के लोगों का आना जाना रहता था. इस रास्ते को रोक दिया गया है. अराजक तत्वों द्वारा जान माल की धमकी दी जा रही है. अराजक तत्वों एवम भू माफियाओं द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में चार लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव ग्राम में गुरुवार की सुबह 9 बजे रास्ते में नाद था, जिसको हटाने के विवाद चल रहा था. विवाद मारपीट में तब्दील हो गया एक ही पक्ष …

रंजिश में लगायी आग, 250 बोझ सरसों व मड़ई के साथ अन्य सामान नष्ट

पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया. तहरीर के अनुसार बबुआपुर (कठही) निवासी गिरीश चन्द्र उपाध्याय के खेत मे बने डेरे पर रखा 250 बोझ सरसो मढ़ाई के लिए रखा था.

news update ballia live headlines

बलिया: युवक के शव मिलने से हड़कंप, दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, छात्रा की अचानक मौत

यूपी बोर्ड की आगामी इण्टरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रही रात दिन अध्ययन में लगी रेवती विकासखंड के झरकटहां निवासिनी छात्रा ज्योति पुत्री अजय सिंह बीते मंगलवार की देर रात तक पढ़ाई करने के क्रम में हमेशा के लिए सो गयी.

बांसडीह: नवनियुक्त आशा बहुओं ने अपने मानदेय को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों को तालाबंद कर किया धरना प्रदर्शन

मांग पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि जिला स्वास्थ समिति द्वारा 23 मार्च 2021 को हम लोगों का चयन किया गया जिसके तहत 1 सप्ताह प्रशिक्षण भी 1 अप्रैल तक पूर्ण किया लेकिन आज तक फाइनेंसियल ईयर समाप्त होने को है 1 रुपये का भुगतान हम लोगों को नहीं किया गया है उन्होंने इसकी जांच कर 1 साल से लंबित मानदेय को भुगतान कराने की मांग की गई.

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो परिवारों की दो झोपड़ियां,एक टीन शेड में रखा सारा सामान खाक

छपरा सारिब ग्राम सभा निवासी गौरी शंकर यादव‌ के घर की महिलाएं मंगलवार की सुबह चूल्हे पर खाना बनाने के बाद काम करने खेतों की तरफ निकल गयी. इसी बीच करीब नौ बजे चूल्हें से निकली चिंगारी की वजह से गौरी शंकर की झोपड़ी व टीन‌ शेड के भीतर आग लग गयी. गौरी शंकर के घर से धुंए एवं आग की लपटों‌ को देख अगल-बगल‌ लोग उधर दौड़ पड़े. लोग जब तक आग पर‌ काबू करने का प्रयास करते तब तक आग ने बगल के दिनेश यादव की झोपड़ी को अपनी जद में लेकर झोपड़ी सहित उसमें रखे सारे सामान को राख कर दिया. लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया.

गोविंदपुर गांव में दुष्कर्म के नियत से घर में घुसे युवक को किया गिरफ्तार, केस दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा

रविवार की रात गोविंदपुर गांव में एक घर में छत के रास्ते उतर कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने 112 नंबर की पुलिस को सौंप दिया था. 112 नंबर की पुलिस ने उसे छोड़ दिया था. सोमवार की सुबह उक्त मनबढ़ युवक द्वारा अपने आधा दर्जन साथियों के साथ फिर पीड़िता के दरवाजे पर पहुंचकर धमकाने व पुलिस में जाने पर जान से मार देने की धमकी दी थी. ग्रामीणों के एकत्र होने पर उक्त युवक भाग खड़ा हुआ था. पीड़िता द्वारा मामले की लिखित तहरीर थाने में दी गयी थी. जिसमे जांचोपरान्त पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमा करने के बाद न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है.

सिकंदरपुर: सड़क हादसे में एक महिला की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल

सिकंदरपुर कस्बा के डाकघर निवासी गीता देवी (50 वर्ष) पत्नी सुरेश चंद इलाज के लिए जीप से मऊ जा रही थीं. उसी जीप में डोमनपुरा निवासी अजमल खान (65 वर्ष) भी सवार थे. जीप अभी नवरतनपुर चट्टी पर पहुंची थी कि बेल्थरा रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जीप में टक्कर मार दिया. जिसमें गीता देवी व अजमल खां घायल हो गए. टक्कर की आवाज सुन मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. उधर लोगों को आते देख टैंकर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. जबकि स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी.