ठेला पर मरीज मामले के मरीज की हुई मौत

बुधवार के दिन जितेन्द्र की तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गयी. परिजन उसे वाराणसी लेकर जा रहे थे. इसी बीच चितबडा़गांव के आस पास उसकी मौत हो गयी.

रेवती: चेकिंग के दौरान गैंगेस्टर में वांछित एक युवक गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर कोलनाला के समीप मैं अपने हमराह अजीत यादव,सतीश चन्द,विपिन सिंह आदि के साथ वाहन चेकिंग कर रहा था. इसी बीच एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा.जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया.

news update ballia live headlines

संक्षिप्त समाचार: राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी आज करेंगी महिला जनसुनवाई

खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में राकेश कुमार सिंह ने दूसरी बार मंगलवार को पद भार ग्रहण किया. इस दौरान शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया.

एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी

घर की महिलाओं के चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए घटना के बारे में जानकारी आसपास के लोग आवाक रह गए और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

परिवार से बड़ा कोई धन नहीं: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजशास्त्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि सभ्यता के आरंभ का सामाजिकता के प्रारम्भ का आधार है परिवार. भारत ने सम्पूर्ण वसुधा को परिवार माना है. उन्होंने कहा कि सामाजिक बीमा परिवार में ही मिलता है

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के 14 वीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सौरभ कुमार का उनके पैतृक गांव गड़वार में हुआ सम्मान

रामलीला परिसर में आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन जिला कोटेदार संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह व युवा समाजसेवी फिरोज अंसारी ने किया. सर्व प्रथम आयोजकों ने सौरभ कुमार को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् से अलंकृत किया तत्पश्चात दो दर्जन पत्रकारों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया.

बारात में डांस देखते वक्त हुई मारपीट, 12 से अधिक लोग घायल

रेवती थाना क्षेत्र के दतहां निवासी राजकुमार गोंड़ की पुत्री इंदु की शादी के लिए मझौंवा निवासी बब्बन प्रसाद गौड़ के पुत्र कंचन गोंड़ की बारात आई हुई थी. शनिवार की रात करीब 1 बजे नाच का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच बारात में एवं ग्रामीणों में कुछ विवाद हो गया.

मनियर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिगवन 1 जून से होगा चालू

रविवार को बांंसडीह विधायिका केतकी सिंह, सीएमओ बलिया नीरज कुमार पांडेय को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिगवन मनियर पर पहुँची तथा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. विधायक केतकी सिंह ने कहा कि यह सी एच सी काफी दिनों से बनकर तैयार था. मैन पावर एवं संसाधन की कमी के कारण यह चालू नहीं हो रहा था लेकिन सीमित संसाधन के बावजूद हॉस्पिटल को 1 जून 2022 से चालू कराया जाएगा.

विश्वविद्यालय, महाविद्यालय को नैक कराना जरूरी: डॉ. नीलेश पांडेय

मुख्य वक्ता बंगलुरु नैक के असिस्टेंट एडवाइजर डॉ. नीलेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति सात राज्यों में लागू कर दिया गया है. साल 2017 से नैक एक्रिडिएशन की नई नीति लागू की गई है. महाविद्यालय और विश्वविद्यालय को नैक कराना जरूरी है, इसको कराए बिना महाविद्यालय, विश्वविद्यालय को रिसर्च ग्रांट समेत अन्य ग्रांट नहीं मिलेंगे. डाटा के साथ किसी भी प्रकार का वैरिएशन नहीं होना चाहिए.

सांकेतिक चित्र

ट्रक का टायर फटने से युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली के मीराचक निवासी मुहम्मद इरशाद अंसारी 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अली हसन लगभग 4 महीना पहले रेवती बांसडीह मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने गाड़ियों का पंचर बनाने व हवा भरने का दुकान खोला था. शुक्रवार की शाम को ट्रक के टायर का पंचर बना कर उसमें हवा भर रहा था. तभी अचानक ट्यूब तेज आवाज के साथ फट गया और उसके शरीर पर आकर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

सांड के हमले से युवक सड़क दुघर्टना में हुआ घायल

रमेश चौहान पुत्र बैजनाथ चौहान निवासी चनकी मठिया थाना सुखपुरा जनपद बलिया बाइक से अपने ससुराल मनियर दियारा टुकड़ा नंबर दो थाना मनियर रामप्रसाद चौहान के घर आ रहा था कि दक्षिण पठखौली के पास मनियर -बेरूवारबारी मार्ग पर एक तरफ साइकिल सवार तथा दूसरी तरफ सांड आ रहा था. जैसे ही वह बीच से निकलने की कोशिश किया कि सांड ने उसके सीने पर वार कर दिया जिससे वह गिरकर घायल हो गया.

बैरिया ब्लॉक के पशु अस्पतालों में डॉक्टर की तैनाती नहीं

क्षेत्र के सबसे बड़े पशु अस्पताल में शुमार सोनबरसा पशु अस्पताल अब वीरान हो गया है. कभी यहां पशु चिकित्सक समेत 10 से 15 कर्मचारी तैनात रहते थे और यहां गर्भाधान केंद्र भी है लेकिन वर्तमान में यह अस्पताल एक फार्मासिस्ट श्रीप्रकाश, ड्रेसर सतीश सिंह व एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मोहन यादव के भरोसे संचालित हो रहा है. यही नहीं करमानपुर, बैरिया व मूनछपरा पशु अस्पताल पर भी चिकित्सक नहीं हैं.

युवती को सांप ने काटा, बलिया रेफर

कुमारी पिंकी 22 वर्ष पुत्री उदल यादव निवासी छितौनी थाना मनियर जनपद बलिया अपने घर के सामने रोड पर कुछ महिलाओं के साथ बैठी हुई थी तभी एक विषधर सर्प आया और उसे डंसने के बाद बिल में घुस गया. युवती की हालत खराब होने लगी तो परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाए.

बांसडीह विधायक ने 18 लाख 97 हजार की लागत से निर्मित नौ विकास कार्यों‌ का किया लोकार्पण

रेवती, बलिया. स्थानीय विकास खण्ड के हरिहांकला ग्राम सभा में शुक्रवार की शाम की 18 लाख 97 हजार की लागत से निर्मित नौ विकास कार्यों‌ का लोकार्पण किया. विकास कार्यों में 2 लाख 60 …

विधायक केतकी सिंह ने 40 छात्रों को बांटे टैबलेट

सुखपुरा, बलिया. पचखोरा में स्थित राज आईटीआई में गुरुवार को द्वितीय वर्ष के 40 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया. बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करने के बाद …

कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की प्रायोगिक परीक्षा 17 मई से 20 मई तक

मनियर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं कॉलेज में उपस्थित होकर अपने अपने विषय की तिथि ज्ञात कर लें. उक्त आशय की जानकारी मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

मनियर मेले में हुआ दंगल, पहलवानों ने एक से एक बढ़कर दांवपेच का किया प्रदर्शन

–महिला पहलवान प्रीति गाजीपुर एवं सुरभि सिंह बलिया की कुश्ती रोचक रही   मनियर, बलिया. परशुराम जयंती के अवसर पर मनियर बस स्टैंड के पास लगे एक तिजिया के मेले में बुधवार की देर …

पीयू और राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उन्नयन एवं संवर्धन हेतु कार्य करेगा. इसमें प्रमुख रूप से अन्त संस्थागत शिक्षण, प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन एवं संवर्धन हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान के विषयों पर कार्य किया जाएगा.

अवैध शराब बनाने के लिए कच्चा माल बोरियों में भरकर ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुधवार के दिन जुगाड़ गाड़ी पर अवैध शराब के निर्माण के लिए भाखर गांव में 12 बोरियों में नौशादर,फिटकरी,गुड़, महुआ लादकर अवैध शराब व्यवसायियों द्वारा ले जाया जा रहा था. इसी बीच इस बात की भनक ग्रामीणों को लग गई तथा ग्रामीणों ने जुगाड़ गाड़ी को घेर लिया. ग्रामीणों द्वारा जुगाड़ गाड़ी पर लदी बोरी खोलने पर यह देखा गया कि बोरी में गुड़, नौसादर,फिटकरी तथा महुआ मिश्रित करके भरा गया है.

विधायक केतकी सिंह ने कंप्यूटर क्लासेस का किया उद्घाटन

विधायक ने कंप्यूटर क्लासेस के प्रोपराइटर सहित छात्र-छात्राओं से वार्ता की और उनसे मन लगाकर पढ़ाई करने का के लिए कहा.