किशोरी पीड़िता के परिवार से मिला ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल

प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने कहा इस संकट की घड़ी में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ सहित पूरा ब्राह्मण समाज परिवार के साथ खड़ा है और बिटिया के स्वस्थ लाभ होने में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है. वहां से आने के बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल नगरा थाने पर गया और पुलिस प्रशासन से वार्ता करके यह मांग किया कि इस घटना में जो भी दोषी है उनको कठोर से कठोर सजा दिया जाय.

बाढ़ से भारी तबाही, टीएस बंधा से रामपुर नंबरी गांव जाने वाला मार्ग टूटा

पिछले कई दिनों से सरयू नदी का पानी खतरे के निशान काफी नीचे था. बुधवार से अचानक पानी का बढ़ाव शुरू हो गया. देखते ही देखते शुक्रवार तक सरयू का पानी रामपुर नंबरी,रेगहा,सुअरहा, चितविसांव पुरानी बस्ती,कोलकला बिन्द बस्ती आदि गांवों को पूरा चपेट में ले लिया.

पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

परीक्षा व्यवस्थापकों और शिक्षकगणों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की सुचिता का विशेष ध्यान रखें. परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन होनी चाहिए. परीक्षा नौ केंद्रों में हो रही है जो नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. बलिया में लगभग बीस हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. जो न केवल बलिया से बल्कि अलग-अलग जनपदों से आएंगे. उनकी सुरक्षा और परीक्षा के समय कोई दिक्कत ना आए इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने परीक्षा व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलती स्वीकार नहीं की जाएगी.

जंगली सूअर के हमले से किसान बुरी तरह घायल

दुबहर, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की ग्राम में जंगली सूअर के आक्रमण से 40 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल।   घटना आज सुबह 10 बजे दिन की है। जब राकेश सिंह पुत्र विशेश्वर …

कुएं में गिरा सांड, घायलावस्था में ग्रामीणों ने निकाला बाहर

स्थानीय निवासी राजू पांडे के खेत में स्थित कुएं में सांड़ घांस चरते हुए अचानक गिर गया तथा जोर – जोर से चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो उसमें सांड़ गिरा हुआ था. स्थानीय लोगों ने सीढ़ी से नीचे उतर कर रस्सा के सहारे सांड को बाहर निकाला.

इंतेजामियां उर्स कमेटी की ओर से उर्स का किया आयोजन

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के दादा के छपरा, अखार स्थित बाबा चुप शाह वारसी की मजार पर बृहस्पतिवार की रात इंतेजामियां उर्स कमेटी की ओर से उर्स का आयोजन किया गया. इस मौके पर दूर-दराज …

फंदे से लटका मिला महिला का शव, एक साल पहले हुई थी शादी

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ,कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने पूनम का शव फंदे से उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया. मनियर थाना क्षेत्र के अजनेरा गांव निवासी हरिशंकर गोंड की पुत्री पूनम की शादी एक साल पहले ही टुन्नू के साथ हुयी थी.

वोकल फार लोकल के अंतर्गत ओडीओपी उत्पाद एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन

वोकल फार लोकल की अवधारणा पर जनपद में ओ०डी०ओ०पी० उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादो की प्रदर्शनी का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बलिया द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर के प्रांगण में दिनांक 23सितंबर से 25 सितंबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 23 सितंबर को प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद के मा० सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त जी द्वारा किया गया.

आकाशीय बिजली गिरने से चार महिलाएं ‌बुरी तरह से झुलसी

बलिया.  जनपद के पकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 महिलाएं खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई, जबकि भारत थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय …

नई पहल परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बाल संरक्षण पर समन्वय बैठक

ब्लाक प्रमुख अमर कुमार सिंह द्वारा सभी से अपील किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जिससे बच्चे सतर्क एवं सुरक्षित रह सके अंत में खंड विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार के द्वारा समस्त ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में बाल संरक्षण मुद्दे पर सप्ताहिक जागरूकता रैली का आयोजन करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर दीवार लेखन कराया जाएगा.

संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे निषिध श्रीवास्तव निशु

बलिया. नगर पालिका परिषद में तीसरे दिन भी 6 माह का बकाया वेतन व ई.पी एफ को लेकर संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी रहा.   कर्मचारियों के साथ नपा प्रत्याशी निषिध …

रिटायर्ड फौजी के घर से बंदूक चोरी की सूचना से मचा हड़कंप

सहतवार, बलिया. क्षेत्र के ग्राम चांदपुर नई बस्ती में रविवार को रिटायर्ड फौजी के घर से बंदूक चोरी की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर बांसडीह सीओ राजेश कुमार तिवारी सहतवार …

प्रजापति विकास समिति ने अपने मंत्री पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, समाज व समिति से किया निष्कासित

पदाधिकारियों ने बताया कि आरोपित मंत्री से सदस्यों का नाम व समिति का जायजा लेने पर वह भड़कते थे तथा कागजात दिखाने से इनकार कर देते थे. फर्जीवाड़ा की जानकारी तब हुई जब समिति के प्रबंधक रामप्रसाद, उपाध्यक्ष बलिराम प्रजापति ,महावीर, जितेंद्र व मनोज आजमगढ़ मंडल चिटफंड कार्यालय में जाकर द्वितीय पत्रवाली निकलवाए तो पता चला कि सभी सदस्यों का हस्ताक्षर फर्जी है.

जिलाधिकारी ने किया बाढ़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने नरही बैरिया में उन स्थानों को भी देखा जहां पर बाढ़ से खेती की भूमि प्रभावित हो गई है. न्होंनेे एसडीएम सदर प्रशांत नायक और एक्ससीएन बाढ़ खंड और एक्ससीएन सिंचाई खंड से इस संबंध में बात की और उन्हें निर्देश दिया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए.

बार बार टूट रहा हाईटेंशन तार, लोगों में भय व्याप्त

क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती गांव में जानकी देवी पत्नी विश्वनाथ बर्मा के घर के पास बार-बार ग्यारह हजार के हाईटेंशन तार के टूट जाने के कारण लोगों में जानमाल का खतरा मण्डराने लगा है.

बाढ़ पीड़ितों के साथ राजनीति, सड़क के किनारे रहने को मजबूर

नरहीं, बलिया. बाढ़ पीड़ितों के साथ भी राजनीति होती है यह कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी इस समय गड़हांचल में बाढ़ पीड़ितों को अपना घर छोड़ कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ …

गंगा की बाढ़ से फ्लड एरिया के गांवों में मची तबाही, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

जनपद मे गंगा की लहरें तबाही मचा रही है. बाढ़ का पानी हाई फ्लड लेबल की ओर बढ़ता जा रहा है. इससे बाढ़ एरिया के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पूरी तरह फैल गया है. गायघाट गेज पर नदी और हाई फ्लड लेबल 60.390 के बीच सिर्फ 76 सेमी का फासला है, जबकि जलस्तर में प्रति घंटे एक सेमी का बढ़ाव जारी है.

बाढ़ के पानी मे डूबा युवक, एनडीआरएफ की टीम ने की खोजबीन

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा के ऊचकवा डेरा में आई बाढ़ के पानी में सोमवार को एक व्यक्ति डूब गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ समेत उच्चाधिकारियों को सूचना दी.