कुएं में गिरा सांड, घायलावस्था में ग्रामीणों ने निकाला बाहर

दुबहर, बलिया. स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा ओझा कछुआ में कुएं में सांड़ गिरने से घायल हो गया. ग्रामीणों तथा स्थानीय पुलिस की मदद से सांड़ को बाहर निकाला.

ज्ञात हो कि स्थानीय निवासी राजू पांडे के खेत में स्थित कुएं में सांड़ घांस चरते हुए अचानक गिर गया तथा जोर – जोर से चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो उसमें सांड़ गिरा हुआ था. स्थानीय लोगों ने सीढ़ी से नीचे उतर कर रस्सा के सहारे सांड को बाहर निकाला.

 

क्षेत्र में गश्त कर रहे मार्शल मोबाइल के जवान लाल बहादुर व मिथिलेश यादव ने भी लोगों के साथ मिलकर सहयोग किया.

इस मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी कुन्नु पांडे, सुनील दुबे, गगन पांडे, गोलू दुबे, छोटेलाल गोंड,संतोष पांडे, छोटंकी,पिंटू दुबे आदि ग्रामीण मौजूद रहे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)