Category: बैरिया
एटीएल के तहत इं० दुर्गेश सिंह को नीति आयोग द्वारा “परिवर्तन के संरक्षक” के रूप में नियुक्त किया गया है. मेंटर ऑफ चेंज युवा नवोन्मेषकों को सलाह देकर और उन्हें 21वीं सदी के महत्वपूर्ण और डिजाइन सोच, सहयोग और नवीनतम तकनीकों के कौशल के साथ सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का एक अवसर है. इं. दुर्गेश सिंह को सम्पूर्ण भारत में परिवर्तन के चुनिंदा शीर्ष अनुकरणीय उपदेशकों में से चुना गया है.
बच्चों ने कई आकर्षक नारे जैसे “हम भी स्कूल जाएंगे पापा का मान बढ़ाएंगे” “दीप से दीप जलाएंगे साक्षर देश बनाएंगे”, “बहुत हुआ चूल्हा चौका बेटियों को दो पढ़ने का मौका”, “अनपढ़ होना है अभिशाप अब न रहेंगे अंगूठा छाप” इस तरह के कई नारा लगा कर लोगों को जागरूक किया.
पेपरलीक मामले में फर्जी आरोपों के तहत गिरफ्तार तीनो पत्रकारों को तत्काल रिहा करने,दर्ज मुकदमे वापस लेने व दोषी व जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,डीएम व एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर बैरिया क्षेत्र के पत्रकारों ने बाह पर काला पट्टी बांधकर,और हांथ में तख्तियां लेकर बैरिया डांक बंगला से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च किया.
महिला के पर्स में दो पासबुक दो आधार कार्ड 6000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था. घर जाकर रोती बिलखती महिला ने घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी तो महिला का पति अर्जुन यादव लालगंज पुलिस चौकी में जाकर घटना की जानकारी दी और आज गुरुवार को तहरीर भी दे दी है. घटनास्थल के इर्द-गिर्द के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार-पांच माह से आए दिन बाजार से वापस लौट रहे लोगों जिसमें खासकर महिलाओं को बदमाश निशाना बनाते हैं और उनका मोबाइल रुपये, कान व गले में के सोने चांदी के आभूषण बाइक सवार बदमाश बेखौफ छिनैती कर ले रहे हैं.
माहामहिम राज्यपाल की प्रेरणा से व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पर तैनात डॉ बीना गौतम ने तीन क्षय रोगियों को गोद लिया है. जिसमें अन्नपूर्णा 2 वर्ष, रानी 7 वर्ष व अनुज 4 वर्ष शामिल है. वही उसी अस्पताल पर तैनात डॉ आनंद शर्मा ने ज्ञान्ती देवी 40 वर्ष व सहतवार के अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव ने अनिल सिंह, मंजीत और पुलिस प्रसाद को गोद लिया है. इन सभी गोद लिए हुए रोगियों को इन तीनों लोगों द्वारा बेहतर भरण-पोषण के लिए व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी. सभी लोगों ने इन रोगियों को हारलिक्स, सतू,गुण आदि सामग्री देकर बेहतर ढ़ग से जीने की सलाह दी है.
गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्रीमती प्रियंवदा ने मिट्टी की रक्षा के विषय में बताया कि अभी रवि की खेती की कटाई हो रही है. कुछ किसान कटाई के बाद खेतों में गेहूं के डंठल जला देते हैं. जिसमें जमीन भी जल जाती है. उस की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है. आप लोगों को यह पता होना चाहिए कि विज्ञान इतना आगे बढ़ गया है बावजूद इसके किसी भी प्रयोगशाला में 100 ग्राम मिट्टी बनाई नहीं जा सकते.
उप जिलाधिकारी बैरिया अभय सिंह ने बताया कि सेवाश्रम इंटर कॉलेज जयप्रकाश नगर में सुबह की पाली में हो रही परीक्षा में दो छात्र दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे थे. मेरे द्वारा जांचोपरांत दोनों परीक्षार्थी गलत पाये गये. पकड़े गये छात्र शोभा छपरा निवासी सुमित पासवान सनोज यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे वही नितेश कुमार राम निवासी मठ धज्जु गिरी थाना बैरिया राधेश्याम राम के नाम पर परीक्षा दे रहे थे. दोनों युवकों को वहां मौजूद पुलिस के माध्यम से बैरिया थाना भेजा गया. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया.
