स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को बलिया में मिले हर सुविधा इसका रखेंगे ख्याल-दया शंकर सिंह

मंत्री देर शाम को ही गंगा नदी के संगम तट पर पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिए. उन्होंने स्नान पर्व पर पहुंचने वाली अपार भीड़ के मद्देनजर अधिकारियों से पूरी तैयारी के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए.

विधिक सेवा प्राधिकरण ने ददरी मेला में लगाया जागरूकता शिविर

सभी जनसामान्य को यह भी अवगत कराया गया कि दिनांक 12.11.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के मामलों, जो जुर्माने से दंडनीय हो अथवा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली के मामले, टेलीफोन बिल के मामले, टैक्स के मामले, चेक बाउंस के मामले, राजस्व सम्बन्धित मामलें, सुलह योग्य फौजदारी मामले एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के वैवाहिक मामलें इत्यादि का पूर्ण और प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकते हैं, अतः आप अपने या अपने किसी परिचित के उपरोक्त विवादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करावें तथा इस सस्ते, सुलभ न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठायें.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिया गया अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

समापन मंगलवार के दिन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के शोध प्रमुख कुसुम पाठक ने प्रमाण पत्र वितरण करके किया. प्रशिक्षण में गांव की 45 महिलाओं ने दस दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयम का रोजगार स्थापित करने के लिए तैयार हुई.

सांकेतिक चित्र

गंगा में डूबने से किशोर की मौत

मृतक रितेश सुबह गंगानदी के किनारे शौच के लिए गया था, शौच के बाद जहां पानी छूने के दौरान वह असन्तुलित हो गया और गंगानदी में गिर गया और डूब गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रितेश को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ballia_railway_station

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, शहर में प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन

बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहर के पास सोमवार तीन बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक रोका जायेगा. वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो वह बैरिया के चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बांसडीह ,सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेंगे.

ऐतिहासिक ददरी मेले में अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि मेला में जमीन आवंटन के लिए दूर दराज से आए व्यापारी नगर पालिका के अधिकारियों की परिक्रमा कर रहे हैं, लेकिन जमीन आवंटन की प्रक्रिया में इओ सत्य प्रकाश सिंह व उनकी टीम द्वारा व्यापारियों से मनमाने धन की वसूली की जा रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, दर्जनों माननीय रहे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के क्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुलिस लाइन और चंद्रशेखर पार्क में हो रही तैयारियों का जायजा लिया.

विशाल गड़हा महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आयोजक मंडल द्वारा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपेन्द्र तिवारी के हाथों रेड क्रास सोसायटी बलिया टीम को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य एवं मानव सेवा के लिए विशाल गड़हा महोत्सव मंच से बलिया गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.

धान की पराली व फसल अपशिष्टों को जलाने पर लगेगा जुर्माना

कृषक द्वारा अपने खेत में धान की पराली/फसल अपशिष्टो को जलाये जाने की दशा में उसके विरूद्व 02 एकड तक के किसानो को रू0-2500 प्रति घटना, 02 एकड से 05 एकड तक के किसानो को रू0-5000 प्रति घटना, तथा 05 एकड़ से अधिक पर रू0 15000 प्रति घटना जुर्माने का प्राविधान है.

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक

बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश वो अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार, श्री हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश …

खुशबू के दरोगा बनने पर क्षेत्र के लोगों में छाई खुशी

क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन गुप्ता के नेतृत्व में गांव वासियों ने खुशबू के आवास पर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन गुप्ता ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई करना चाहिए. जो सीमित साधन में भी कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं.

बलिया में जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टिट्यूट का हुआ शुभारंभ, बलिया स्थापना दिवस के अवसर पर मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी ने सभा को संबोधित किया और लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस अस्पताल में अपना इलाज कराये. अस्पताल आने वाले समय में और भी बेहतर कार्य करेगा. इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है.

जिलाधिकारी ने जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का किया निरीक्षण, आज मेगा शिविर में होगा मुफ्त इलाज

नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट मऊ नाथ भंजन के सौजन्य से लगाया जा रहा है. जिसमें मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा. जिलाधिकारी ने बताया कि इस हॉस्पिटल के खुल जाने से न केवल बलिया जनपद बल्कि आसपास के जनपद के लोगों को भी सहूलियत होगी.

बाल बाल बचे खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई इस दुर्घटना के बाद तीनों लोग सुरक्षित हैं. उन लोगों ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी इष्ट मित्र एवं शुभेच्छु की दुआ से हम लोग सुरक्षित बच गए हैं.

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा बलिया का बस अड्डा, प्रदेश सरकार ने लिया 1150 नई बसें खरीदने का निर्णय- दयाशंकर सिंह

मंत्री जी को बलिया के साथ साथ बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरुत है. परिवहन मंत्री ने कहा कि छट्ठू राम ही बिल्थरारोड के वास्तविक विधायक हैं. इनकी हर मांग को पूरा किया जाएगा.

सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लें- डीएम

जिलाधिकारी ने कहा की भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आज हम जिस अखंड भारत को देख रहे हैं उसका श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है. सरदार पटेल को सरदार नाम बारदौली सत्याग्रह के दौरान वहां की महिलाओं ने दिया था.

आजमगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष और बलिया के प्रभारी बने रविंद्र पाल मुखिया

जनपद तथा पूरे क्षेत्र में सामाजिक सेवा के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी निवासी रविन्द्र पाल मुखिया को समाज में दबे- कुचले पिछड़े लोगों के जीवन स्तर को सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था “शेफर्डस इंडिया इंटरनेशनल” का जिला प्रभारी एवं आजमगढ़ मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसकी जानकारी संस्था के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र बहादुर पाल ने पत्र जारी करके दी.

समाजसेवी गंगासागर ने छठ व्रतियों को साड़ी फल एवं पूजन सामग्री का किया वितरण

समाजसेवी श्री मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों एवं असहायों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना ही मनुष्य का परम धर्म होना चाहिए. प्रत्येक समर्थवान व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ भाग आर्थिक रूप से विपन्न लोगों की मदद करने में अवश्य खर्च करने चाहिए. यही वास्तविक पुण्य एवं धर्म है.

सिंहपुर-कर्ची परिवा मार्ग पर रेलवे समपार बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

बलिया. फेफना क्षेत्र के सिंहपुर -कर्ची परिवा मार्ग पर रेलवे समपार बनाने को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को क्षेत्रवासियो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को धरना 10वे दिन भी जारी …

डाला छठ के मौके पर जनता फ्रंट ने 451 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, फल और अन्य पूजन सामग्री वितरित की

जनता फ्रन्ट के महामंत्री राजेश कुमार द्विवेदी (राजेश्वर) ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही परमात्मा की सच्ची आराधना है.