Category: बलिया शहर
पीएम गति शक्ति पोर्टल पर अपने प्रतिष्ठान अपलोड कराएं किसान
बलिया. जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि जनपद के समस्त कृषि निवेश विक्रेता (उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक) वर्तमान में जनपद के कृषि विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पी०एम० गति शक्ति पोर्टल पर आप के प्रतिष्ठानों का अपलोडिंग किया जा रहा है, जो इस माह के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जायेगा.
मई व जून माह में समस्त राजस्व/चकबन्दी न्यायालय का समय में बदलाव
बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि जनपद के समस्त राजस्व/ चकबंदी न्यायालय के साथ-साथ राजस्व एवं फौजदारी अभिलेखागार के कार्य का समय 01 मई से 30 जून तक प्रातः 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रातः 09:30 बजे से 10 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी अनुमन्य है.
14408 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी करके बलिया पहुंचे रॉबिन सिंह
बलिया. ग्रीन इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण जन जागरण अभियान के नाम से जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु इटावा के रहने वाले रॉबिन सिंह द्वारा पूरे भारत के प्रत्येक जिले से होते हुए साइकिल यात्रा किया जा रहा है.
