Category: बैरिया
तीन बार में उनका ₹23500 निकाल लिया गया.पहले ट्रांजैक्शन में 10,000 दूसरी बार 10,000 जबकि तीसरी बार ₹3500 निकाला गया. उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना बैरिया पुलिस दी. उसके बाद इसकी जांच तुरंत शुरू कर दी गई. जबकि पुलिस को इसके बारे कुछ भी सुराग हाथ नहीं लगा. एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है.सीसी टीवी कैमरा का फुटेज भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है.
रविवार की रात गोविंदपुर गांव में एक घर में छत के रास्ते उतर कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने 112 नंबर की पुलिस को सौंप दिया था. 112 नंबर की पुलिस ने उसे छोड़ दिया था. सोमवार की सुबह उक्त मनबढ़ युवक द्वारा अपने आधा दर्जन साथियों के साथ फिर पीड़िता के दरवाजे पर पहुंचकर धमकाने व पुलिस में जाने पर जान से मार देने की धमकी दी थी. ग्रामीणों के एकत्र होने पर उक्त युवक भाग खड़ा हुआ था. पीड़िता द्वारा मामले की लिखित तहरीर थाने में दी गयी थी. जिसमे जांचोपरान्त पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमा करने के बाद न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है.
एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान ललन राम का भांजा से मुर्गा खरीदकर लौट रहा था. तभी ललन राम के घर के पास नाली से कीचड़ मोटरसाइकिल से उड़ने को लेकर इसी गांव के कन्हैया सिंह से विवाद हो गया. कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी. तब तक पीयूष सिंह व प्रियांशू वर्मा निवासी करमानपुर मौके पर पहुच गए. और कन्हैया सिंह के तरफ से कहासुनी करने लगे. मामला मारपीट में बदल गया, इस मारपीट में मनु पासवान 20 वर्ष पुत्र प्रबोध पासवान का दाहिना हाथ धारदार हथियार से कटकर झूल गया. वही सुनील कुमार पासवान 30 वर्ष पुत्र सुभाष पासवान को चाकू लग गया,जबकि राजेश पासवान 32 वर्ष पुत्र नन्हकू पासवान लाठी डंडे से घायल हो गए.
आये दिन पासबुक प्रिंट कराने के लिये बैंक के ग्राहक व बैंक कर्मियो से तू- तू, मैं-मैं होती रहती है. बैंक कर्मियों का कहना है कि मशीन खराब पड़ी है, उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. वहीं बैंक के ग्राहकों का कहना है कि बैंककर्मी जानबूझकर प्रिंटर को खराब होने का हवाला देकर ग्राहकों को भरमाती रहती है जबकि बैंक का निजी कार्य होने पर प्रिंटर ठीक हो जाता है. बैंक के ग्राहकों ने सम्बंधित बैंक के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर अविलंब अपेक्षित कराते हुये जनहित में बैंक प्रिंटर ठीक कराने की मांग की है.
