Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर
सिकंदरपुर,बलिया. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने सिकंदरपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ बिहार निवासी दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर टीम ने डोमनपुरा तहसील रोड स्थित मुन्ना पांडेय के घर के सामने एक ब्रेजा कार (नंबर JH 10 BG 8995) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से दो बोरियों में रखा 45 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 960 रुपये नकद मिले।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित सिन्हा उर्फ शुभम सिन्हा उर्फ छोटू, निवासी वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, नगर बक्सर तथा विकास कुमार यादव, निवासी चंदरपुरा, ब्रह्मपुर, जिला बक्सर, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लाकर देवरिया और आसपास के जिलों में बेचते थे। घटना के दिन भी वे गांजे की खेप लेकर देवरिया जा रहे थे, तभी टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
इस मामले में थाना सिकंदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करी में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
यह कार्रवाई एएनटीएफ थाना गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख सहित मुख्य आरक्षी संजय सिंह राजावत और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
