Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • …लेकिन जुमलेबाजी के सिवा मोदी ने कुछ नहीं किया – राज बब्बर
  • Uncategorised

…लेकिन जुमलेबाजी के सिवा मोदी ने कुछ नहीं किया – राज बब्बर

जनसभा को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने सपा—कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की. जंगीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के साथ—साथ काशी को भी छलने का काम किया है.
News Desk 27 February, 2017
GZP_RAJBABBAR

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है. बाकी दो चरणों का मतदान अब पूर्वांचल में होने वाला है. इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताआें ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में एक के बाद एक जनसभाआें को पार्टी के शीर्ष नेता संबोधित कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सोमवार को गाजीपुर के जमानियां विधानसभा के गहमर में, जंगीपुर विधानसभा के सपा कार्यालय के सामने मैदान में एवं मुहम्मदाबाद विधानसभा के नोनहरा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया.

जनसभा को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने सपा—कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की. जंगीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के साथ—साथ काशी को भी छलने का काम किया है. कहा कि मां गंगा ने बुलाया है और उसने गंगा को वचन दिया था कि विकास करेंगे और महंगाई कम करेंगे. लेकिन जुमलेबाजी के सिवा मोदी ने कुछ नहीं किया.

अपने संबोधन के दौरान जंगीपुर विधानसभा के सपा—कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. विरेंद्र यादव को अपने बगल में खड़ा कर उनके लिए वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में काफी विकास कार्य किये हैं और वह काम गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा में भी दिख रहा है. उत्तर प्रदेश और जंगीपुर विधानसभा के विकास के लिए आप लोगों को डॉ. विरेंद्र यादव को जिताना होगा.

राजबब्बर की इस अपील पर उपस्थित जनसमूह ने जिन्दाबाद के नारे लगाकर समर्थन किया. पूरा मैदान लोगों से खचाखच भरा देख राजबब्बर काफी गदगद दिखे. उन्होंने कहा कि डॉ. विरेंद्र यादव के पिता स्व0 कैलाश यादव जी से हमारे बहुत अच्छे संबंध थे. जब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मैं बनारस आता था, तो अक्सर उनसे मुलाकात होती थी. कहा कि डॉ. विरेंद्र यादव भी अपने पिता की राह पर चल रहे हैं. आप डॉ. विरेंद्र यादव को जीता कर लखनऊ भेजने का काम करें.

बब्बर बोले जंगीपुर में विकास की रफ्तार और तेज हो जाएगी. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पूर्वांचल के साथ सौतेला व्यवहार किया है उन्हें नहीं पता है कि इसी पूर्वांचल ने देश को बारह मुख्यमंत्री और चार प्रधानमंत्री दिए है और प्रधानमंत्री मोदी जी जिस अमित शाह को गुजरात से तड़ीपार कर दिया गया उसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते है, ताकि यूपी में कब्जा जमा लिया जाए. इस मौके पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव, जंगीपुर विधायिका किसमतिया देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, सफीक अहमद, राजीव सिंह, वरिष्ठ सपा नेता राजेश राय, लल्लन सिंह, अमला यादव, बाढ़ू कुशवाहा, कन्हैयालाल विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, नेता व स्थानीय लोग मौजूद थे.

Tags: मुहम्मदाबाद राज बब्बर विधानसभा

Post navigation

Previous: बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का भावपूर्ण स्मरण
Next: मऊ की टीम ने 5-0 से ट्रॉफी पर कब्जा जमााया

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.