Skip to content
25 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • केतकी सिंह के बूथ एजेंट की झोपड़ी में आगजनी
  • जिला जवार

केतकी सिंह के बूथ एजेंट की झोपड़ी में आगजनी

सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार के रात 11 - 30 बजे के करीब प्लानी में आग लगने से राजनारायण सिह (60) पुत्र स्व. सुदामा सिंह झुलस गए. उनका इलाज बलिया हॉस्पिटल में करवाया गया.
News Desk 14 March, 2017 1 minute read
SAHATWAR_FIRE

बांसडीह (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार के रात 11 – 30 बजे के करीब प्लानी में आग लगने से राजनारायण सिह (60) पुत्र स्व. सुदामा सिंह झुलस गए. उनका इलाज बलिया हॉस्पिटल में करवाया गया. इस मामले में पीड़ित द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दी गयी है. पुलिस तहरीर लिखकर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं आराजक तत्वों द्वारा उसी रात 11 बजे के करीब रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिण निवासी रामदेव राजभर का लगभग छह बोझ सरसो का डंठल फूंक दिया गया. इसे भी पढ़ें – सहतवार में फिर आग का कहर, छह झोपड़िया भेंट चढ़ीं

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं. 4 निवासी राजनारायण सिंह लगभग 18 वर्षों से रेलवे क्रॉसिंग के पास वार्ड नं 7 में रोड के किनारे गुमटी में किराने की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. गुमटी से सटे प्लानी लगाकर वहीं पर रहकर दुकान की देखभाल करते हैं. रविवार के शाम को खाना खा पीकर रोज की भांति प्लानी में वे सो गए थे. रात 11 – 30 के करीब अचानक प्लानी में आग लग गयी. रोड से गुजर रहे लोगों द्वारा हो हल्ला सुनकर और आग की लपट देखकर किसी तरह भागकर वे अपनी जान बचाए. इस दौरान उनकी बाई बांह झुलस गई, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग से प्लानी में रखी साइकिल, कपड़े, बर्तन व अन्य समान सब कुछ जल कर राख हो गए.

इस सम्बन्ध में राजनारायण सिंह ने सहतवार थाने में तहरीर दी है. जिसमे लिखा है कि ‘मैं प्रार्थी राजनारायण सिंह पुत्र स्व. सुदामा सिंह दक्षिण टोला निवासी हूं. प्रार्थी दिनांक 12 – 3 – 2017 की रात लगभग 11 – 30 के करीब रेलवे क्रॉसिंग गेट नं 12 के उत्तर बालक ब्रह्म बाबा के स्थान के सामने पूरब अपने दुकान में सोया था. जिसमे जान से मारने की नीयत से कुछ लोगों द्वारा प्लानी में आग लगा दी गई. आग की आहट व वहां मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाये जाने पर प्रार्थी की नींद खुल गई, तब प्रार्थी किसी तरह अपने को बचाते हुए प्लानी से बाहर निकला. इस बीच प्रार्थी झुलस गया व दुकान में रखा सारा समान जल कर नष्ट हो गया. प्रार्थी विधान सभा चुनाव में अपने गांव के ही प्रत्याशी नीरज सिंह “गुड्डू” के विरुद्ध केतकी सिंह के तरफ से बूथ एजेन्ट था. हमे पूरा विश्वास है कि उपरोक्त नीरज सिंह उर्फ गुड्डू द्वारा ही प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से करवाई गई है. अत: श्रीमान से निवेदन है कि प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर डॉक्टरी मुआयना कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराने की कृपा करें. सहतवार पुलिस ने पूर्व लोकदल प्रत्याशी नीरज सिह ” गुड्डू” के खिलाफ 307, 427, 436 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.’

Tags: बांसडीह रेलवे क्रॉसिंग सहतवार

Post navigation

Previous: एक बार दूसरों के बारे में अच्छा सोच कर देखिये, जिंदगी संवर जाएगी
Next: रसड़ा में पुलिस संग सीआरपीएफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च

ये भी पढ़ें

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026

Recent Posts

  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान

You may have missed

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026
Bansdih spl SIR
  • जिला जवार
  • बांसडीह

नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.