Skip to content
8 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 27 अक्टूबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 27 अक्टूबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 27 October, 2021 1 minute read
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 

बलिया. बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापामार दल ने खेजुरी थाने की पुलिस के साथ बाजार में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की और 8 नमूने कलेक्ट किए . टीम की इस कार्रवाई से आसपास की दुकानें बंद हो गई . इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया. टीम, दुकानों से छेने की मिठाई ,खोवा, पेड़ा, गुलाब जामुन, मिल्क केक के 8 नमूने लिए. अभीहित अधिकारी महेंद्र ने बताया कि विभाग सक्रिय है. मिठाई में किसी प्रकार की मिलावट नहीं होने दी जाएगी.

गड़वार. बुधवार को किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रक्सा,रतसर के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अन्तर्गत ” पाठ्यक्रम सन्दर्भित विविध आयाम ” विषयक विचार गोष्ठी हुई. मुख्य अतिथि जननायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय के शिक्षा संकाय के अध्यक्ष डा० देवेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत-2020 ने स्नातक पाठ्यक्रम में विषयों के विभेद को मिटा दिया है। चाहे प्रायोगिक विषय हो या सैद्धान्तिक विषय तथा ज्ञानात्मक,भावात्मक और क्रियात्मक पक्ष को एकीकृत किया गया है. विशिष्ठ अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर ( शिक्षा संकाय ) डाo रमाकान्त ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत स्नातक पाठ्यक्रम में संकायों का विभाजन और छात्रों द्वारा विषय चयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य ” मल्टीपल इन्ट्री मल्टीपल एक्जिट ” है।

(गड़वार से ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट)

बलिया.मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया द्वारा एक रैली निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना , रोवर्स रेंजर्स एवं एनसीसी कैडेट कोर के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. इस रैली का मुख्य उद्देश्य जन जागरूकता अभियान चलाना है जिससे अपने मत के अधिकार के प्रति लोग जागरूक हो .वे छात्र- छात्राएं एवं अन्य युवा साथी जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्हें यह संदेश देने का है कि वह वोटर बने एवं आने वाले चुनाव में अपना योगदान दें ,जिससे सरकार में अच्छा से अच्छा  प्रतिनिधि चुनकर जाए.

 

रसड़ा. क्षेत्र के महराजपुर गाँव मे विधायक उमाशंकर सिंह ने चाकूबाजी में मृत देवेन्द्र चौहान की पत्नी रिंकू देवी को 50 हजार रुपये का चेक देकर हर सम्भव मदद देने आश्वासन दिया. उन्होंने उनके मृत के माता-पिता और भाई को हर संभव सहयोग करने  का भरोसा दिया. मृतक के दो पुत्रों एवम एक पुत्री को शिक्षा दिलाने का वादा किया. कहा सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता को भी दिलाने का प्रयास करूंगा.

(रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट)

 

सिकन्दरपुर. सुगंधा जन सेवा स्वंय सहायता समूह द्वारा क्षेत्र के ग्राम सभा जेठवार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें  महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया. साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान  नारी शास्क्ति कारण पर विस्तृत जानकारी देते हुए उनके विकास के बारे में भी बात की गई.

(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

 

रेवती. स्थानीय थाना प्रांगण में बुधवार की शाम दीपावली त्योहार के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आप सब दीपावली को दीपोत्सव के रूप में ही मनाएं. तेज धमाके वाले पटाखों से परहेज करें.किसी भी परिस्थिति में बाजार में पटाखे की दुकानें नहीं लगेंगी. कहा कि आप लोग भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी. क्षेत्र में दीपावली पर रखी जाने वाली 19 मूर्तियों के बाबत कहा कि पांडाल में बालू आदि की व्यवस्था रखना होगा.

(रेवती से पुष्पेंद्र तिवारी की रिपोर्ट)

 

-बलिया. मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया है कि जिले में विकास दीपोत्सव का आयोजन 28 अक्टूबर से 04 नवम्बर तक प्रदेश के समस्त नगर निगमों एवं समस्त नगर पालिका परिषदों में आयोजित किया जा रहा है. इस मेले में शहरी पथ विक्रेताओं, ओ0डी0ओ0पी0 के उत्पाद तथा डूडा के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के स्टाल मुख्य आकर्षणहोंगे. इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आय बढ़ाने का अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उत्पादों को बढाने के लिए समुचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है. मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा-मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, स्थानीय कौशल एवं कला का प्रदर्शन किया जायेगा. मेले में फूडकोर्ट, फन जोन तथा सेल्फी प्वाइण्ट आकर्षण के केन्द्र होंगे.

 

 

-बलिया. केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बैंकों से संबंधित योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन आरसेटी, बलिया पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त रहे. कार्यक्रम में जनपद के समस्त बैंकों ने अपने स्टाल लगाए और एक स्थान से सरकार द्वारा संचालित ऋण योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर सांसद ने कहा अगर कोई व्यक्ति बैंक में लोन लेने आता है तो समय को देखते हुए उन्हें लोन दिया जाए। अनावश्यक रूप से किसी का चक्कर ना लगवा दिया जाए। भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए। एक समान एक पैटर्न पर लोन दिया जाए। उन्होंने कहा की आवश्यकता पर ही व्यक्ति ऋण लेता है अन्यथा कोई व्यक्ति ऋण लेना नहीं चाहता है।

 

बलिया.स्वीप कार्य योजना के अन्तर्गत बुधवार को श्री मुरली मनोहर में टाउन  स्नातकोत्तर  महाविद्यालय  बलिया में डोर-टू-डोर कार्यक्रम  का आयोजन किया गया l इसके अन्तर्गत NCC एवं स्काउट के कैडेटों  द्वारा संयुक्त  रूप से महाविद्यालय परिसर  से एक रैली निकाली  गयी l रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. ओ पी सिंह ,राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय एवं स्वीप कार्डिनेटर डॉ. अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना  किया l रैली  में शामिल बच्चे  मतदाता जागरुकता से सम्बंधित नारा लगते हुए पास के परमन्दापुर गाँव पहुंच कर लोगो को जागरूक किया और लोगो से अपील किया की ज्यादा  से ज्यादा संख्या में निष्पक्ष होकर  मतदान  करे.

 

– नगरा. प्रदेश के 76 नवसृजित नगर पंचायत कार्यालयों का शिलान्यास बुधवार को सायंकाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल किया गया. इससे पूर्व सात नव सृजित नगर पंचायत के कार्यालयों का शिलान्यास हो चुका है. इसके साथ ही नगर पंचायत नगरा के कार्यालय का अनौपचारिक शिलान्यास सम्पन्न हो गया.
(रिपोर्ट-संतोष द्विवेदी)

 

 

– रेवती. स्थानीय थाना प्रांगण में बुधवार की शाम दीपावली त्यौहार के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि आप सब दीपावली को दीपोत्सव के साथ मनाएं. तेज धमाके वाले पटाखों से परहेज करें. किसी भी परिस्थिति में बाजार में पटाखे की दुकानें नहीं लगेंगी. कहा कि आप लोग भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी. 
(रिपोर्ट- विश्वंभर प्रसाद)
– बेल्थरारोड. उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से चलाई गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज बुधवार को सीयर ब्लॉक के प्रांगण में कुल 79 जोड़े जीवन भर के लिए एक दूसरे के हो गए. कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद रविंद्र कुशवाहा ने क्षेत्रीय विधायक धनंजय कनौजिया संग फीता काटकर किया गया. खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह मंच पर अतिथियों को बुके देखकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया.
(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)
– बैरिया. उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बलिया इकाई के शिक्षकों ने बुधवार को भाजपा के बलिया सांसद विरेंद्र सिंह मस्त तथा बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उन्हें सात सूत्रीय मांगों वाला पत्रक सौंपा, और अपने समस्याओं के समाधान की मांग की. जिस पर दोनों नेताओं ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा शिक्षकों को दिया, साथ ही मौके पर से ही फोन से संबंधित अधिकारियों से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में बात की.
(रिपोर्ट- वीरेन्द्र मिश्र)
पूरी न्यूज़ पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद और विधायक को सौंपा सात सूत्रीय मांगों वाला पत्रक

 

– बेल्थरारोड. कम्पोजिट विद्यालय सीयर में बुधवार की प्राप्त प्रेयर के समय एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी. विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने उसे आनन फानन में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर छात्रा के उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे स्वस्थ्य बताया. 
(रिपोर्ट-उमेश गुप्ता)
सिकंदरपुर. सुगंधा जन सेवा स्वंय सहायता समूह द्वारा क्षेत्र के ग्राम सभा जेठवार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें  महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया. साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.
(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)
– बलिया. स्वीप कार्य योजना के अन्तर्गत बुधवार को श्री मुरली मनोहर  टाउन  स्नातकोत्तर  महाविद्यालय बलिया में डोर-टू-डोर कार्यक्रम  का आयोजन किया गया. इसके अन्तर्गत NCC एवं स्काउट के कैडेटों  द्वारा संयुक्त  रूप से महाविद्यालय परिसर  से एक रैली निकाली  गयी.  रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. ओ पी सिंह ,राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय एवं स्वीप कार्डिनेटर डॉ. अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना  किया.
(रिपोर्ट-कृष्णकांत पाठक)
– बलिया. केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बैंकों से संबंधित योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आरसेटी, बलिया  में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि माननीय सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. ऋण संवर्धन कार्यक्रम में जनपद के समस्त बैंकों ने अपने स्टाल लगाए और एक स्थान से सरकार द्वारा संचालित ऋण योजनाओं से संबंधित जानकारी दी.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत  पाठक)

 


– सिकंदरपुर. बघुड़ी गांव में बुधवार को खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग. एक महिला सहित तीन लोग बुरी तरह से झुलसे. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. (रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

पूरी खबर यहां पढ़ें-

खाना बनाते समय गैस रिसाव होने से लगी आग, तीन झुलसे

 

 

 

 

 

 

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो आप इसे शेयर करें, कमेंट करें, लाइक करें – हमें आपके सुझावों का इंतजार रहेगा. धन्यवाद.

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.

Tags: बेल्थरा रोड रसड़ा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: ट्रक से कुचलकर बाइकसवार युवक की मौत, रसड़ा जाते समय हादसा
Next: खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग, एक महिला सहित तीन लोग झुलसे

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

You may have missed

Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.