बीएचयू के वीसी का फूंका पुतला, कहा प्रदेश सरकार की यह छात्र दमनकारी नीति असहनीय

​रसड़ा (बलिया)। स्थानीय मथुरा महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने स्कूल गेट के सामने मंगलवार को  बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित  छात्र नेताओं ने चेताया क़ी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. छात्र नेताओं ने बीएचयू सिंहद्वार पर छात्राओं द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया लाठी चार्ज को लोकतंत्र की हत्या करार दिया.  कहा क़ि  प्रदेश सरकार दमनकारी नीति के बल पर छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती. इस मौके पर दिलीप सिंह, भानु सिंह, शारदा भारती, रितेश यादव, प्रिंस सिंह, अल्ताफ अंसारी, प्रभाकर सिंह, आलोक कुशवाहा, विक्रम खरवार, गोलू सिंह, शानू जायसवाल, विक्रम सिंह, अजीत तिवारी आदि छात्र नेता उपस्थित रहे.