बेल्थरा रोड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

belharra oad fire

 

उमेश गुप्ता, बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में शनिवार की शाम करीब 8 बजे अचानक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि तार करीब 15 मिनट तक धू-धू कर जलते रहे.

तेज लपटों को देख आसपास के लोग दहशत में आ गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, और विभाग की तरफ से बिजली सप्लाई काटने में लगभग 5 मिनट का समय और लग गया.

देखते ही देखते आग की लपटें और अधिक तेज होती गईं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. गनीमत ये रही कि बिजली काट दिये जाने से बड़ा हादसा टल गया.

थोड़ी और देर होती, तो आग आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच सकती थी, जिससे जान माल का भारी नुकसान हो सकता था. घटना के बाद लोग ऐसे संभावित हासदों को लेकर परेशान हैं. लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जर्जर तारों की मरम्मत की जाये, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने पायें.