मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मंडलायुक्त,डीआईजी, डीएम, एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया

बलिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बलिया आगमन को देखते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व डीआईजी अखिलेश कुमार ने माल्देपुर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया. उनके साथ जिलाधिकारी अदिति सिंह व एसपी राजकरन अय्यर भी थे. मुख्यमंत्री का दौरा शुक्रवार को संभावित है.


अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, माल्देपुर पर हुई तैयारियों को देखा. इसके बाद हेलीपैड स्थल पर हो रहे निर्माण का जायजा लिया. मण्डलायुक्त ने कार्य की गुणवत्ता को देखा परखा. उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग को तेजी से कार्य करा कर ठीक कर दिया जाए.


डीआईजी अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक राजकरन अय्यर ने भी मौका मुआयना कर सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की. इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी रामआसरे, नागाजी विद्यालय के निर्भय नारायण सिंह आदि मौजूद थे.


शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         


बलिया.’आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज, बेल्थरारोड स्थित शहीद स्तम्भ पर एसडीएम सर्वेश यादव ने ध्वजारोहण किया. उन्होंने शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन किया. उन्होंने इस मौके पर छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से सीख लेने व सामाजिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया.


कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड ने राष्ट्र भक्ति से जुड़े तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किए.इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर, प्रधानाचार्य बनारसी यादव, रमेश कुमार, ब्रज भूषण सिंह, अमर नाथ मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE