Skip to content
7 September, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

Primary Menu
  • जिला जवार
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • UP लाइव
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • स्क्रीन TASTE
  • देश दुनिया
    • बहरवासू
    • स्वास्थ्य
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • Ballia-विद्यालय मर्ज करने के फैसले के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण
  • Front Page
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विद्यालय मर्ज करने के फैसले के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण

सीयर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सेमरी को अन्य किसी विद्यालय में मर्ज करने के निर्णय के खिलाफ स्थानीय ग्रामवासियों में आक्रोश है। रविवार को ग्राम प्रधान अवधेश यादव
General Desk 20 June, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Maur wife meet DM Ballia

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड, बलिया. सीयर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सेमरी को अन्य किसी विद्यालय में मर्ज करने के निर्णय के खिलाफ स्थानीय ग्रामवासियों में आक्रोश है। रविवार को ग्राम प्रधान अवधेश यादव एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. टी. एन. मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर विद्यालय को बचाने के लिए प्रदर्शन किया।

बताते चलें कि सरकार ने ऐसे विद्यालयों में जहां छात्रों की संख्या बहुत कम है, उनको पास के अन्य विद्यालय में विलय करने की योजना बनाई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह विद्यालय बंद हुआ या अन्य स्कूल में मर्ज किया गया तो यहां के सैकड़ों बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि सेमरी जैसे गांव में अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके लिए बच्चों को दूर गांवों में पढ़ने भेजना न केवल असंभव है, बल्कि असुरक्षित भी है।

ज्ञापन सौंपा आंदोलन की चेतावनी दी

इस मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. टी. एन. मिश्रा, ग्राम प्रधान अवधेश यादव, हेमंत कुमार मिश्रा और प्रेमचंद मौर्य ने खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील कुमार चौबे एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सेमरी का विद्यालय किसी भी दशा में अन्य विद्यालय में मर्ज न किया जाए और यहां के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था यथावत रखी जाए। आंदोलन को बताया जनसंघर्ष इस विरोध प्रदर्शन में सत्यप्रकाश मौर्य, बिकाऊ यादव, राजेश मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, जसराज यादव, बिट्टू मिश्रा, राजन मिश्रा, शीलू मौर्य, प्रमोद यादव, सोनू मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, हरेराम मौर्य, कुबेर मिश्रा, अवधेश मिश्रा, उदयभान मिश्रा सहित गांव के सभी तबकों के लोग शामिल हुए और यह संकल्प लिया कि वे किसी भी कीमत पर अपने विद्यालय को बंद नहीं होने देंगे।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी न्यायालय तक जाएंगे पर स्कूल नहीं बंद होने देंगे. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे उच्च न्यायालय तक जाएंगे और बच्चों की शिक्षा के अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि वह जमीनी सच्चाई को समझते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करे और शिक्षा के अधिकार को किसी भी हाल में बाधित न होने दे।इस मुद्दे को लेकर पूरे इलाके में शिक्षा विभाग के निर्णय की तीखी आलोचना हो रही है और यह मामला अब सामाजिक व राजनीतिक रंग भी लेने लगा है

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

About the Author

General Desk

Editor

View All Posts

Related

Tags: Ballia Belthra road News Ballia Belthraroad News Ballia LIVE Ballia news उभावं बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सीयर

Post navigation

Previous: Ballia- नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, नाना की तहरीर पर पति समेत चार के विरूद्ध मुकदमा
Next: सखी वन स्टॉप सेंटर अब नए भवन में, परिवहन मंत्री ने किया लोकार्पण

ये भी पढ़ें

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
Belthra One Family 3 members
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव

General Desk 6 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित
  • Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद

You may have missed

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
Copyright © All rights reserved.