
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरकारी देशी शराब की दुकान जो कि मंगलपुरा में प्रस्तावित है, उसे लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को मोतीझील पुल के पास स्थित कोयलाबीर बाबा के स्थान पर इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह, आबकारी निरीक्षक विमलेश यादव तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में शराब की दुकान को आबादी और मुख्य मार्ग से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग उठाई।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मोतीझील पुल पूरे कोडर क्षेत्र के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से महिलाएं, बच्चे, स्कूली छात्राएं तथा आसपास के दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन बांसडीह आते-जाते हैं। ऐसे में यहां सरकारी देशी शराब की दुकान संचालित होने से नशेबाजों का जमावड़ा लगेगा और आए दिन विवाद, मारपीट तथा कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी रहेगी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
लोगों ने कहा कि इससे महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा भी प्रभावित होगी तथा क्षेत्र का शांतिपूर्ण वातावरण बिगड़ जाएगा। कहा कि गांव की आबादी और मुख्य मार्ग के पास शराब की दुकान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। दुकान को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
ग्रामीणों की आपत्तियों को सुनने के बाद आबकारी निरीक्षक विमलेश यादव ने आश्वासन दिया, “यहां सरकारी शराब की दुकान नहीं रहेगी। 10 से 15 दिन के भीतर इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।” उनके इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों में कुछ राहत दिखी। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कार्रवाई धरातल पर नहीं दिखती, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने भी ग्रामीणों की मांग को संबंधित अधिकारियों तक गंभीरता से पहुंचाने का भरोसा दिया। बैठक में प्रमुख रूप से कालीचरण साहनी, अजहर, वीर बहादुर साहनी, उमाशंकर साहनी, बुचिया देवी, उषा देवी, सरस्वती देवी, लीलावती देवी, मीना देवी, कृष्ण बिहारी, रूबी देवी, सोनू साहनी, जगलाल साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

