Ballia-घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रुकवाया काम, बोले दो दिन में ही उखड़ने लगी सड़क

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह-बलिया मार्ग स्थित शिवरामपुर चट्टी से बकवा तक बनाई जा रही लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गए और सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनका आरोप था कि सड़क पर डाली जा रही पिच इतनी कमजोर है कि वह हाथ से ही उखड़ जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य अभी दो दिन पहले ही शुरू हुआ है, लेकिन शुरुआत में ही कई स्थानों पर पिच उखड़ने लगी है और सड़क की सतह पर गड्ढे बनने लगे हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि अभी से यह स्थिति है तो बरसात के दौरान सड़क कुछ ही दिनों में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी. इससे सरकारी धन का दुरुपयोग तो होगा ही, ग्रामीणों की परेशानी भी जस की तस रह जाएगी।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से खराब सड़क के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नई सड़क बनने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता देखकर लोगों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य तत्काल रोकते हुए मांग की कि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए। उनका कहना था कि मानक के अनुरूप निर्माण होने पर ही सड़क का कार्य आगे बढ़ने दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और जिलाधिकारी से मिलकर सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं की लिखित शिकायत करेगा। यदि इसके बाद भी गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था की होगी।

विरोध प्रदर्शन में पुष्पराज सिंह गोलू, वकील सिंह, तेजप्रताप सिंह, अविनाश सिंह, सोमू सिंह, कुंदन सिंह, अमृत सिंह, राजू सिंह, धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel