Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन, विकास खण्ड सीयर के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी फैसल आलम को सौंपा।
ज्ञापन में सचिवों ने छह प्रमुख मांगों – स्नातक + लेवल शैक्षिक योग्यता निर्धारण, ग्रेड पे 2800 बहाली, गैर विभागीय कार्यों से पूर्णतः मुक्ति, साइकिल भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता, पंचायत गेटवे भुगतान प्रणाली में सुधार तथा ऑनलाइन उपस्थिति आदेश वापस लेने को तत्काल लागू किए जाने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में ग्राम पंचायत सचिवों पर 29 से अधिक विभागीय कार्यों का अत्यधिक बोझ डाल दिया गया है। गांव स्तर पर सचिव मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, परिवार रजिस्टर, जन्म मृत्यु पंजीकरण, वित्त आयोग की योजनाएं, पेंशन सत्यापन, IGRS निस्तारण सहित अनेक विभागीय गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।
इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा लगातार नए-नए लक्ष्य निर्धारित किए जाने से कार्यभार और अधिक बढ़ गया है।उन्होंने कहा कि मूल दायित्वों के अतिरिक्त सचिवों को फार्मर रजिस्ट्री, एग्रीस्टैक सर्वे, फैमिली आईडी, हेल्थ कार्ड, गौशाला प्रबंधन, स्टैटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी, पराली प्रबंधन, आवारा पशु पकड़ने जैसे कई गैर विभागीय कार्य भी दिए जा रहे हैं, जिनका पंचायती राज विभाग से प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।
बिना संसाधन उपलब्ध कराए अधिकारियों द्वारा अनावश्यक दबाव बनाए जाने से सचिव मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। सचिवों ने स्पष्ट कहा कि विभागीय योजनाओं से जुड़ी जिम्मेदारियां संबंधित विभागों के सचिवों को दी जानी चाहिए, जबकि ग्राम सचिवों को केवल पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कार्यों का ही दायित्व दिया जाए।
कार्यक्रम के अंत में सचिवों ने यह भी बताया कि गैर अतिरिक्त कार्यों को कराए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक अलग ज्ञापन भी तैयार कर बीडीओ के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें सचिवों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि लगातार बढ़ रहा अतिरिक्त कार्यभार उनके मूल दायित्वों को प्रभावित कर रहा है और इसे तत्काल रोका जाना आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालों में तेजबहादुर, अमित आनंद, चन्द्रेश्वर कुमार, सन्तोष यादव, दयानंद कुशवाह, दीपचंद सोनकर, कुमारी सोनम, अजित कुमार, सविता, सन्ध्या यादव, राजकिशोर भारद्वाज, उपेंद्र, अविनाश गुप्ता, रविभूषण सिंह, बिजेंद्र कुमार यादव, संजू यादव, रामकिशोर, राजेश यादव, श्याम प्रसाद,सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


