Ballia-स्व. चंद्रभानु पांडेय की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई, सांसद सनातन पाण्डेय ने मूर्ति के लिए एक लाख का चेक दिया
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज परिसर स्थित राजेंद्र प्रसाद सभागार में शुक्रवार को शहीद छात्रनेता स्व. चंद्रभानु पांडेय की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिले भर से जुटे छात्र नेताओं, राजनेताओं, अधिवक्ताओं व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि आज विद्यार्थी नेताओं में संघर्ष का माद्दा कम हो रहा है जो चिंता का विषय है।
स्व. चंद्रभानु पांडेय की 34वीं पुण्यतिथि पर सबसे पहले सांसद सनातन पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने जनगीत के जरिए सुरों से श्रद्धांजलि दी। मशहूर कलाकार जाकिर हुसैन ने अपनी कविताओं से स्व. चंद्रभानु पाण्डेय को याद किया। शहीद छात्रनेता चंद्रभानु पाण्डेय की स्मृति में अतिथियों द्वारा टीडी कालेज परिसर या इसके के अलावा जिले में अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर उनकी मूर्ति लगाने की आवश्यकता जतायी।
श्रद्धांजलि सभा में सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि जिले विद्यार्थी नेताओं में संघर्ष का माद्दा कम हो रहा है। शहीद चंद्रभानु की शहादत से छात्रों और छात्रनेताओं को सीख लेनी चाहिए। कहा कि चंद्रभानु पाण्डेय ने संघर्ष की राह दिखाई थी लेकिन आज के दौर में उसमें कमी आयी है।
सांसद ने घोषणा किया कि शहीद चंद्रभानु पाण्डेय की मूर्ति लगाने के लिए मैं अपना एक महीने का वेतन दूंगा। सभा के दौरान ही उन्होंने एक लाख रूपये का चेक हस्ताक्षर कर के दे भी दिया। उन्होंने आह्वान किया कि एक कमेटी बनाकर शहीद चंद्रभानु पाण्डेय की मूर्ति के लिए प्रयास तेज किए जाएं।
टी डी कॉलेज चौराहे से चित्तू पाण्डेय चौराहे तक के मार्ग का नाम चंद्रभानु पाण्डेय की स्मृति में करने के लिए नगरपालिका परिषद बलिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि सभासद अमित दुबे को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।
वहीं,वरिष्ठ शिक्षक नेता अरविंद शुक्ला ने कहा कि छात्रों के हित में शहीद चंद्रभानु पाण्डेय के आदर्शों पर चलकर ही छात्रसंघ की गरिमा बहाल जा सकती है। छितेश्वर मिश्र ने कहा कि युवा संघर्ष की राह पर चलने का संकल्प लें,तभी राजनीति का भला होगा।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य दयालानन्द राय, अखिलेश राय,अवनीश चंद्र पाण्डेय,डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह,सच्चिदानंद तिवारी, उमाशंकर पाठक,गोपाल सिंह, संतोष चौबे,रामबचन चौधरी, वेद प्रकाश पाण्डेय,अरविंद राय, अजय सिंह,दुर्गेश चन्द्र पाण्डेय,रामविचार यादव,बिजेंद्र राय,मृत्युंजय राय,दिनेश प्रताप सिंह,अजीत सिंह लाखा,उपेंद्र सिंह,राजीव सिंह,अखिलेश सिंह शक्ति, दीपक सिंह,जितेंद्र यादव, संतोष सिंह,आशुतोष ओझा,अनुराग पटेल,अशोक केसरी, रामप्रताप सिंह,अनूप सिंह, राजेश सिंह,श्यामनारायण तिवारी,हरिशंकर राय,अमरदीप सिंह,संतोष दीक्षित,जलालुद्दीनजे डी, शम्भू यादव, प्रदीप यादव आदि थे।कार्यक्रम के आयोजक व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने अभार व्यक्त किया। संचालन करुणानिधि तिवारी ने किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


