
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
फेफना,बलिया. फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेदुआ (थाना कोतवाली बलिया) निवासी कुणाल कुमार (पुत्र शोभनाथ), आशुतोष कुमार (पुत्र बिक्रम राम) और संजय कुमार (पुत्र मुन्ना राम) ई-रिक्शा से फेफना से बलिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कपूरी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने विपरीत दिशा से आकर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के साथ सड़क किनारे लगा बिजली का पोल और तार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विश्वदीप ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान संजय कुमार की मौत हो गई, जबकि कुनाल कुमार और आशुतोष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष विश्वदीप ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

