Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • Ballia-नदी लील रही गांव, भोजपुरवा के बाद महाराजपुर गांव पर भी कटान का खतरा, दोनों गांवों में सैकड़ों परिवार प्रभावित
  • Front Page
  • बांसडीह

Ballia-नदी लील रही गांव, भोजपुरवा के बाद महाराजपुर गांव पर भी कटान का खतरा, दोनों गांवों में सैकड़ों परिवार प्रभावित

सरयू नदी का लगातार बढ़ता जलस्तर भोजपुरवा के बाद अब महाराजपुर गांव के लिए गंभीर खतरा बन गया है। नदी तेजी से आबादी की ओर कटान कर रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है
General Desk 13 July, 2026 1 minute read
Bansdih Maharajpur Kataan 13 Jul

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी का लगातार बढ़ता जलस्तर भोजपुरवा के बाद अब महाराजपुर गांव के लिए गंभीर खतरा बन गया है। नदी तेजी से आबादी की ओर कटान कर रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

गांव के सामने उत्पन्न संकट को देखते हुए तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने बाढ़ विभाग के जूनियर इंजीनियर, क्षेत्रीय लेखपाल स्थानीय ग्रामीणों के साथ कटान स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर कटान की गंभीरता का आकलन करते हुए ग्रामीणों से जानकारी भी प्राप्त की।

महाराजपुर ग्राम पंचायत की प्रशासक ललिता देवी ने उपजिलाधिकारी बांसडीह को भेजे पत्र में बताया कि सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और नदी लगातार गांव की आबादी की ओर कटान कर रही है। यदि समय रहते प्रभावी सुरक्षा कार्य नहीं कराया गया, तो ग्राम सभा का बड़ा हिस्सा नदी में समाहित हो सकता है और सैकड़ों लोगों को विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल बाढ़ निरोधक कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि संभावित जन-धन की क्षति को रोका जा सके।

ग्रामीणों की शिकायत और प्रशासक के पत्र का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने तत्काल अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड को पत्र जारी किया। एसडीएम ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि ग्राम पंचायत महाराजपुर की प्रशासक ललिता देवी के पत्र दिनांक 12 जुलाई 2026 एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल से मौके का निरीक्षण कराया गया, जिसमें कटान की पुष्टि हुई है।

 

एसडीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना विलंब आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बाढ़ निरोधक कार्य शुरू कराया जाए, जिससे ग्रामीण आबादी, कृषि भूमि तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के इस दौर में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में बड़ी आपदा का कारण बन सकती है।

 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि सरयू की धारा लगातार गांव की ओर बढ़ रही है। हर दिन कटान तेज हो रहा है, जिससे लोगों में अपने घर और खेत बचाने की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो महाराजपुर भी सरयू के कटान की चपेट में आ सकता है।

 

भोजपुरवा के 200 परिवारों का पलायन, 800 से अधिक लोग संकट में

सरयू नदी की लगातार बढ़ती जलधारा और तेज कटान ने भोजपुरवा गांव के अस्तित्व पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। नदी अब रिहायशी इलाके के बेहद करीब पहुंच चुकी है। हालात ऐसे हैं कि करीब 200 परिवारों के 800 से अधिक लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। पिछले वर्ष पड़ोसी टिकुलिया दियर के नदी में समाहित होने के बाद से ग्रामीणों में पहले से ही दहशत थी, लेकिन अब वही खतरा भोजपुरवा के सामने खड़ा है।

कटान की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग सरकारी सहायता का इंतजार करने के बजाय अपने पक्के मकानों को स्वयं तोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। गांव में चारों ओर उजड़ते आशियाने और बिखरता सामान लोगों की बेबसी की कहानी बयां कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से राजस्व टीम को गांव में तैनात कर प्रभावित परिवारों के चिन्हांकन और सर्वे का कार्य शुरू कराया गया है। गांव की लगभग 800 से 1000 की आबादी में अब तक करीब 150 परिवारों का ही सर्वे पूरा हो पाया है, जबकि बाकी परिवार अभी भी सूची में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे और राहत कार्य में तेजी लाने की जरूरत है।

कटान प्रभावित इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है। अंधेरे के कारण जहरीले सांप और अन्य विषैले जीवों का खतरा बढ़ गया है। खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवारों के सामने सुरक्षा, भोजन और दैनिक जरूरतों का संकट भी गहराता जा रहा है।

उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि कटान और बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। नायब तहसीलदार आशीष सिंह तथा राजस्व कर्मियों की टीम प्रभावित गांव में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं पूरे राहत एवं बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। कटान और बाढ़ प्रभावित किसी भी परिवार को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।”

उन्होंने बताया कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नावों की व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, प्रभावित परिवारों के ठहरने के लिए सुल्तानपुर स्थित विद्यालय तथा हुसैनाबाद टाउन पॉलिटेक्निक के पास स्थित भवन में राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित ठहराया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह भोजपुरवा महाराजपुर सरयू

Post navigation

Previous: बलिया में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ, 39.02 लाख पौधों का रोपण
Next: Ballia-संदिग्ध हालात में मिला 24 वर्षीय युवती का शव, हत्या या अत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़ें

Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026
MLA Ketki Singh Dandia 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.