
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
नगरा,बलिया. नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित एक मजार के पास बुर्का पहनी एक 24 वर्षीय युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये।
नगर पंचायत नगरा के वार्ड नम्बर 9 मलप मोड पर सैय्यद बाबा की मजार है। सोमवार की सुबह एक पेड़ की डाली के सहारे बुर्का पहनी एक युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। हांलाकि शव जमीन से घुटने के बल पर टिका होने से अनहोनी की आशंका है। युवती की पहचान नगरा कस्बा के भीटकुना मोड की रेहाना (24) के रूप में हुई है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
युवती की शादी नही हुई थी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक जोडी चप्पल व शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

