Ballia-डायल-112 पर लूट की झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. पुलिस को गुमराह करने की कोशिश तीन युवकों को भारी पड़ गई. उभांव थाना पुलिस ने डायल-112 पर झूठी सूचना देने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. तीनों ने लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया था, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह निराधार निकला।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को शाम करीब 7:55 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों से वाहन की चाबी और 4,500 रुपये छीन लिए हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 और उभांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा पूछताछ के लिए तीन लोगों को थाने लाई।

जांच के दौरान पता चला कि वाहन की चाबी छीनने और रुपये लूटने जैसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना दी थी।

इस मामले में पुलिस ने सचिन यादव (26 वर्ष) निवासी जिउतपुरा, यश यादव (20 वर्ष) निवासी भीटा भुवारी तथा गुफरान (30 वर्ष) निवासी तिरनई खिजिरपुर को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर ग्राम न्यायालय, बेल्थरा रोड भेज दिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel