Ballia-निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए मत्स्य विभाग ने पोर्टल फिर खोला

Fishermen will be made financially empowered

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे,बलिया.

बलिया. मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलिया विकास कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी गई है।

इसके लिए इच्छुक लाभार्थी 24 जुलाई तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल https//fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यदि भविष्य में योजना के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित नियम ही लागू होंगे। साथ ही, पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे या प्रतीक्षारत हैं, वे भी पुनः आवेदन करने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आवेदक कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बनकटा, बलिया में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel