Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

Published by Mriegank SHEKHAR

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बकरीद को सकुशल संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक, उभांव में ड्रोन कैमरे से छतों की निगरानी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

बकरीद को सकुशल संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक, उभांव में ड्रोन कैमरे से छतों की निगरानी

बकरीद के त्योहार सहित अन्य त्योहारों को भी परम्परागत, पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे. जनपद में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी. कहा कि कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे.
General Desk 13 June, 2024 1 minute read
DM Shanti Samiti

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

के के पाठक/उमेश गुप्ता, बलिया

बलिया. ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई. जिलाधिकारी ने इसमें एक-एक कर सभी शान्ति समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये. साथ ही समिति के सदस्यों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा.

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले एक साल के सभी त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए हैं. सभी जनपदवासी आगामी बकरीद के त्योहार सहित अन्य त्योहारों को भी परम्परागत, पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे. जनपद में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी. कहा कि कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि बकरीद के दिन की नमाज सम्मानजनक तरीके से मस्जिद या ईदगाह के अंदर पढ़ी जाएगी, सड़क पर कोई भी नमाज नहीं पढ़ेगा. जहां नमाजियों की संख्या अधिक हो, वहां दो या तीन शिफ्टों में मस्जिद/ईदगाह के भीतर नमाज अदा करें.

 

उन्होंने जनपद की सभी मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर बेहतर साफ सफाई और चूने के छिड़काव के इंतजाम के लिए नगरपालिका/ नगर पंचायतों के ईओ को नगरीय क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रो में डीपीआरओ को निर्देशित किया. उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत पीने के पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने के साथ ही खराब पड़े आरो प्लांट/हैंडपंप प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने व जरुरत वाले स्थानों पर पानी टैंकर की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया.उन्होंने विद्युत वितरण खण्ड के सभी एक्सईएन को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि विभिन्न स्थानों पर जर्जर खम्भे व केबल एवं लटके तार ना हो और त्यौहार के दृष्टिगत निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें. उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नमाज़ वाले स्थानों के सड़कों के गड्ढों को भरने का निर्देश दिया.उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर नकली खोया, मिठाई, मेवा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

एसपी देव रंजन वर्मा ने कहा कि गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से ही सभी त्यौहार मनाया जाए. उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर की सूचना मिलने पर उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने पास के थाने में अवश्य दें, जिसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके, जिससे जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बना रहे. उन्होंने थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित स्थानों के बारे में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। कहा कि सोशल मीडिया और ड्रोन कैमरा के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

एएसपी अनिल कुमार झा ने कहा कि जनपद में पूर्व की भांति आपसी जनसहयोग से सभी त्यौहार सकुशलतापूर्वक सम्पन्न हुएं हैं. बैठक में,सी‌आर‌ओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी,डीएस‌ओ रामजतन यादव सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों में बब्लू मास्टर,असगर अली, सहित जनपद के सभी मस्जिदों के इमाम मौजूद थे.

उभांव थाना प्रभारी ने ड्रोन कैमरों से की छतों की निगरानी

बेल्थरारोड,बलिया। बकरीद त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में ड्रोन कैमरा चलाकर छतों की निगरानी की गई। उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम ने नगर के रामलीला मैदान, रेलवे चौराहा, उमरगंज, इमिलिया, अमूरतानी , बस स्टेशन  आदि स्थलों पर ड्रोन उड़ाया।

Ubhao Dron Nigrani

इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मस्जिदों के आसपास पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगायी गई है। ड्रोन चलाकर घरों के छत की निगरानी की।  कहा कि सभी लोग शांति बनाए रखने में सहयोग करें। कहा कि शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। कहा कि धर्म गुरुओं ने मदद करने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर देवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जनार्दन चौधरी, प्रदीप मद्धेशिया, अमित, जितेंद्र पासवान, प्रेम सिंह, अनीस आदि मौजूद रहे

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड

Post navigation

Previous: बैरिया क्षेत्र में हीट वेव की चपेट में आने से 7 वर्षी बच्ची की मौत
Next: केमिकल से फल व सब्जियों को पकाने वालो की अब खैर नही, जांच के लिए टीमें बनीं, सैंपल लिए जाएंगे

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े राजनीतिक चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े राजनीतिक चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े राजनीतिक चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.