Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सांसद की चौपाल में गूंजी जन समस्याएं- बिजली की किल्लत, खस्ताहाल सड़कें
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सांसद की चौपाल में गूंजी जन समस्याएं- बिजली की किल्लत, खस्ताहाल सड़कें

सोनबरसा जीजीआइसी भवन के निर्माण में विलंब पर लगाई फटकार
News Desk 21 July, 2020

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगलवार को भाजपा संसदीय कार्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उसका समाधान कराया. लोगों ने लिंक सड़कों की खराब स्थिति तथा बिजली की समस्या से सांसद को अवगत कराया. इसके बाद सांसद ने विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर तत्काल बिजली की आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से सुनिश्चित कराने तथा सड़कों का फौरी तौर पर मरम्मत कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू एवं श्याम सुंदर उपाध्याय ने सोनबरसा में बन रहे जीजीआईसी का मामला उठाया. बताया गया कि 2017 से ही जीजीआईसी के भवन निर्माण का कार्य चल रहा है, जो अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ. सांसद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनबरसा जीजीआईसी पर मौजूद सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम लल्लन यादव एवं अवर अभियंता बीएस राय को चौपाल में बुलाया निर्माण कार्य में देरी होने के वजह के बारे में पूछा. सांसद को जब यह पता चला कि विगत एक साल से जीजीआईसी भवन निर्माण का अंतिम किस्त 63 लाख रुपये भी कार्यदाई संस्था को प्राप्त हो चुका है फिर भी विलंब हो रहा है, इस पर सांसद ने अधिकारी द्वय को जमकर फटकार लगाई और कहा कि धन आने के बावजूद भी समय सीमा के अंतर्गत कार्य को पूरा नहीं करना अक्षम्य अपराध है.

सांसद ने चेताया कि अविलंब विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य पूरा करें. सांसद ने यह भी कहा कि इस परियोजना पर कुल खर्च एवं मानक से संबंधित बोर्ड लगाया जाए ताकि लोग यह जान सके कि मानक के अनुसार कार्य हो रहा है कि नहीं. सांसद ने सभी कार्य जैसे सोनबरसा में 100 बेड का अस्पताल तथा सोनबरसा में ही राजकीय महाविद्यालय का हो रहे निर्माण कार्य के संदर्भ में भी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए. कहा की पूरा ब्योरा बोर्ड पर अंकित होना चाहिए. सहायक अभियंता लल्लन यादव व अवर अभियंता बी एस राय ने सांसद को बताया कि अगले 4 महीने के अंदर जीजीआईसी के भवन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा तथा सभी चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर बोर्ड भी लगा दिया जाएगा. इस मौके पर पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, राम प्रकाश सिंह, सुशील पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पिंकू सिंह, मंटू बिंद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

Related

Tags: जीजीआईसी बलिया बिजली बैरिया सड़कें सांसद सोनबरसा

Post navigation

Previous: बलिया जिले में 123 कंटेनमेंट जोन, बढ़ते आंकड़ों से चिंता बढ़ी
Next: रामगढ़ ढाले पर दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन, सौंपा मांग पत्र

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.