Ballia-भगवान परशुराम का जीवन शक्ति और शांति का अद्भुत समन्वय-रामगोविंद चौधरी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी नेता रामगोविन्द चौधरी ने देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन शक्ति और शांति का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करता है, जो आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने पृथ्वी से अन्यायी और अहंकारी शासकों का विनाश कर धर्म की पुनर्स्थापना की। उनका जन्म पावन पर्व अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। वे महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र थे तथा ‘भार्गव’ नाम से भी प्रसिद्ध हैं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि जब सत्ता मद में चूर होकर अपनी मर्यादा भूल जाती है और समाज में अन्याय व अत्याचार बढ़ने लगता है, तब ‘शास्त्र’ के ज्ञाता को भी ‘शस्त्र’ उठाकर न्याय की स्थापना करनी पड़ती है। भगवान परशुराम इसी सत्य के प्रतीक हैं, जिन्होंने अधर्म का नाश कर समाज में धर्म की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि न्याय, सत्य और साहस का संकल्प लेने का दिन है। आज के समय में भी समाज में व्याप्त बुराइयों, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भगवान परशुराम को ‘चिरंजीवी’ बताते हुए कहा कि यह उनकी अमर चेतना का प्रतीक है। इससे यह संदेश मिलता है कि सत्य और न्याय कभी समाप्त नहीं होते, वे सदैव जीवित रहते हैं और समय-समय पर समाज को दिशा देते हैं।

उन्होंने ‘अग्रतः चतुरो वेदाः पृष्ठतः सशरं धनुः’ श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि केवल ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस ज्ञान की रक्षा के लिए साहस और शक्ति भी आवश्यक है। व्यक्ति को वैचारिक रूप से समृद्ध होने के साथ-साथ अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का सामर्थ्य भी रखना चाहिए।

अंत में रामगोविन्द चौधरी ने सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, न्याय और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE