Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-पूर्व मंत्री यशवंत सिंह और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने किया पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व मंत्री यशवंत सिंह और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने किया पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर की 98वीं जयन्ती के अवसर पर गुरुवार को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने संयुक्त रुप से किया।
General Desk 17 April, 2025 1 minute read
Yashwant Singh Chandra Shekhar Ji Jayanti

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. स्थानीय नगर के जननायक चन्द्रशेखर उद्यान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर की 98वीं जयन्ती के अवसर पर गुरुवार को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने संयुक्त रुप से किया।

प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री यशवन्त सिंह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत देश हित मे की थी। चन्द्रशेखर जी हमेशा संघर्षों से लड़ते रहे। समाजवादी विचारधारा के अकेले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने जमींदारी उन्मूलन को खत्म कराने का काम किया था। वे तानाशाही पसंद नही करते थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते थे। इन्दिरा के खिलाफ भी अलख जगाने के लिए काम किया।

चन्द्रशेखर जी ने अंतिम समय मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ स्वदेशी आंदोलन चलाकर देश मे एकता लाने का काम किया। कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि यहां चन्द्रशेखर उद्यान में उनकी 98वीं जयन्ती के मौके पर मुझे उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला।

आगे कहा कि प्रधानमंत्री पद चन्द्रशेखर ने मांगा नहीं था, उस समय मण्डल-कमण्डल की लड़ाई पूरे देश में चली थी। उस स्थिति से निबटने के लिए लोगों ने उनसे जलते हुए माहौल को शान्त कराने के लिए देश का नेतृत्व करने का निवेदन किया था। आजादी की लड़ाई के समय उनका बचपन था, किन्तु वे सघर्षो में पीछे नही हटे। समाज की कुरीतियों के खिलाफ लड़े थे। कांग्रेस के साथ रहकर जमींदारी उन्मूलन को खत्म कराया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कसम खाई थी। इंदिरा जी के तानाशाही के खिलाफ सघर्ष का रास्ता चुनकर जेल भी गये थे।

कहा कि चन्द्रशेखर, गांधी के विचारों से सहमत नहीं हुए। उन्होनें आचार्य नरेन्द्रदेव व लोकनायक जयप्रकाश नारायण को माना लेकिन गांधी के विचारों से सहमत नहीं हुए। चन्द्रशेखर की स्थापित यही मूर्तियां हिन्दुस्तान बचाने की प्रेरणा देगी। उन्होने कहा कि यह प्रतिमा क्षेत्र की सामाजिक-राजनीतिक चेतना को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

एमएलसी रविशंकर सिंह ‘‘पप्पू‘‘ ने कहा कि चन्द्रशेखर जी की मूर्ति का अनावरण उनके किसी अनुयायी से कराया जाना तय था, इसीलिए चन्द्रशेखर जी के करीबी अनुयायी से कराने का फैसला लेते हुए पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह से कराया गया। कहा कि मैं चन्द्रशेखर जी की गोद में खेल चुका हूं। मैं कुछ उनके बारे में चर्चा करुं सूरज को दीपक दिखाने के समान होगा। उन्होने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने अपने 8 बार की चुनावी जीत पर भले किसी को मिठाई नहीं खिलाया हो, किन्तु मेरी पहली एमएलसी की जीत पर दिल्ली में मिठाई सभी को खिलाया था। इस आयोजन को आयोजित कराने के लिए अपने प्रतिनिधि रविशंकर सिंह पिक्कू एवं उनके सहयोगियों को धन्यबाद ज्ञापित किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस उद्यान में इस महापुरुष के चरणों में साल में एक बार शीश नवाने का मौका जरुर मिलेगा। मुझे इस महत्वपूर्ण स्थल पर सुन्दरीकरण में जो भी बन सकेगा। वह पूरा करने का प्रयास होगा।

इस अवसर पर जेपी सिंह, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, ज्ञानकुज एकेडमी बंशीबाजार के प्रबन्धक देवेन्द्र सिंह, राधा सिंह, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, भाजपा नेत्री रीना राव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शशि प्रकाश चैरसिया, प्रधान नरसिंह यादव, मीरा सिंह, विवेक सिंह परिहार, विनोद सेहरा, सुशीला भारती, रम्भा तिवारी, प्रशांत मंटू, धर्मेंद्र सोनी, गुरमान सिंह, अवधेश सिंह, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, शैलेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, भुवाल सिंह, प्रमोद सिंह, अनिल वर्मा, तेजा सिंह, आदि मौजूद रहे। समारोह के आयोजक रविशंकर सिंह पिक्कू, संचालन भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

अधिवक्ता एसोसिएशन ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर की जयंती

बेल्थरारोड. स्थानीय तहसील अधिवक्ता सभागार में गुरुवार को तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन बेल्थरा रोड बैनर तले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर सिंह जी की जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर अधिवक्तागण द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली एडवोकेट मंत्री दिनेश राजभर एडवोकेट पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमानुल हक़ अब्बासी एडवोकेट रामप्यारे सिंह एडवोकेट मुहम्मद मुजाहिद एडवोकेट परवेज क़माल पाशा एडवोकेट प्रेमकांत एडवोकेट लक्ष्मी नारायण मिश्र एडवोकेट अतुल प्रकाश यादव एडवोकेट व समाजसेवी रिजवान विजेता आदि मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड रविशंकर सिंह पप्पू सीयर

Post navigation

Previous: श्रद्धेय चंद्रशेखर समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे-राम गोविंद चौधरी
Next: Ballia News: रसड़ा सीएचसी का हाल देखने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.