नए साल में बलिया को मिलेगा सुपर स्पेशलिटी इलाज, जिला अस्पताल में चल रही बड़ी तैयारी

Hospital_Ballia

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

जिला अस्पताल में इलाज की सुविधाओं को लेकर आने वाला साल बेहद अहम होने जा रहा है। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि जिले के मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

सीएमओ के अनुसार जिला अस्पताल में ब्लड जांच की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। इसके साथ ही एक्स-रे और सीटी स्कैन की सुविधाएं भी सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। किडनी रोगियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अगले वर्ष से डायलिसिस सेवा 24 घंटे शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में आईसीयू (ICU) को चालू करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) बनाया जाएगा। यह यूनिट पूरी तरह सुविधाओं से लैस होगी। यह निर्माण पंचायती राज विभाग के माध्यम से किया जाएगा,

जिसकी कुल लागत 23 करोड़ 75 लाख रुपये है। सरकार से परियोजना को हरी झंडी मिल चुकी है और कार्य शुरू होने के बाद 16 महीनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएसएस डॉ. सुजीत कुमार यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में सोलर प्लांट लगाया जाएगा, जिससे बिजली कटौती की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नए साल से जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन की तैनाती होगी।

वर्तमान में जिला अस्पताल लेवल-2 पर है, जिसे सरकार द्वारा लेवल-1 में अपग्रेड किया जाएगा।
इसके अलावा जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे मरीजों को लाइन और अव्यवस्था से निजात मिलेगी।

वहीं जिला महिला अस्पताल को लेकर सीएमएस डॉ. सुमित सिन्हा ने बताया कि वहां भी सोलर प्लांट लगाया जाएगा। महिला अस्पताल में 24 घंटे लैब सेवा पहले से संचालित है। नए साल में चिकित्सकों की कमी पूरी कर ली जाएगी। यहां भी पर्ची काउंटर पूरी तरह ऑनलाइन होगा, मरीजों की ऑनलाइन भर्ती की सुविधा शुरू की जाएगी और दवाओं का वितरण भी ऑनलाइन सिस्टम से किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के इन प्रयासों से बलिया के मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर रेफर होने की मजबूरी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel