Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया: क्राइम शॉर्ट्स- 09 December 2023
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: क्राइम शॉर्ट्स- 09 December 2023

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कोतवाली पहुंची युवती. सरयू किनारे उतराता मिला अज्ञात बालिका का शव, सनसनी
Central Desk 9 December, 2023 1 minute read
crime-shorts
बलिया: क्राइम शॉर्ट्स- 09 December 2023
  1. सरयू किनारे उतराता मिला अज्ञात बालिका का शव, सनसनी

बलिया. उभांव थाना के  गुलौरा मठिया गांव के पास शनिवार की दोपहर सरयू किनारे नदी में उतारता हुआ करीब 12 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिला. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई पंकज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी. अब तक बालिका की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद बालिका का शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. जिसके शरीर के अधिकांश मांस सड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि गुलौरा मठिया स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग परिजनों के साथ किसी के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे इस बीच उनकी नजर सरयू किनारे तैरती बालिका के शव पर पड़ी. जिसकी सूचना उनके द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई.

2. दो अभियुक्तों को एक—एक तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

बलिया. नरहीं थाना पुलिस ने शनिवार को दो अभियुक्तों को अलग अलग स्थान सोहांव पेट्रोल पम्प व बैरिया मोड़ के पास से एक—एक तमंचा के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि मुखबीर की सूचना पर थाने की उपनिरीक्षक उमापति गिरी अपने हमराहियों के साथ सोहांव पेट्रोल पम्प के पास से अभियुक्त रामू केवट पुत्र रामकुँवर निवासी ग्राम तेतारपुर थाना फूलबेहड़ जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया.

इसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया. वहीं थाने के उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय अपने टीम के साथ बैरिया मोड़ के पास से अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र भगवान निवासी ग्राम नरही थाना नरही जनपद को गिरफ्तार किया. इसके पास से भी एक तमंचा बरामद किया. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया.

आशीष दुबे की रिपोर्ट

3. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कोतवाली पहुंची युवती
बांसडीह , बलिया. कोतवाली क्षेत्र के बभनौली में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कोतवाली पहुचीं युवती ने पुलिस को अपने साथ छेड़खानी की तहरीर देकर मामले को नया मोड़ दे दी.

युवती ने आरोप लगाया कि वह अपने घर के पीछे नल पर नहा रही थी. इसी बीच उनके पड़ोसी युवक ने चुपके से आकर उसे पकड़ लिया और जबर्दस्ती करने का प्रयास करने लगा. उसके विरोध करने पर वह उसे बाल पकड़ कर घसीटने लगा. शोर सुनकर घर व आस पास के लोग मौके पर आये तो आरोपित पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए.

मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना आपसी विवाद है. छेड़खानी की बात गलत है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

4. दोपहर में स्कॉर्पियो एवं पैसा छीनने की घटना के बाद बलिया में मचा हड़कंप
बांसडीह, बलिया. बांसडीह सहतवार मार्ग स्थित दरांव के पास शनिवार की दोपहर में एक स्कार्पियो एवम पैसे छीनने की घटना से हड़कंप मच गया. तत्काल इसकी सूचना लोगो ने बांसडीह प्रभारी निरीक्षक को मोबाईल पर दी. आनन फानन में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाजिदपुर (तुर्कवालिया) निवासी मुकेश सिंह स्कार्पियो से अपने एक रिश्तेदार के घर बांसडीह के हालपुर जा रहे थे. इसी दौरान दराव के पास दस बारह की संख्या में लोगों ने गाड़ी रोककर उन्हें उतार दिया और गाड़ी लेकर चलते बने. घटना के बाद पीड़ित वहां से पैदल कोतवाली पंहुचे और घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी. बताया कि उनकी स्कार्पियो और 50 हजार रुपये छीन लिये गये हैं. इसके बाद घटना को लेकर हड़कंप मच गया.

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. इसी बीच जब पीड़ित ने स्कार्पियो छीनने वालों के भी नाम बताना शुरू किया तो इंस्पेक्टर ने उन्हें बुलाकर घटना के संबंध में विस्तार से पूछताछ शुरू की तो उनके द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के मल्हौवा निवासी उनके रिश्तेदार द्वारा गाड़ी छीन ली गयी है.
इसके बाद पुलिस कुछ संयत हुई. इसके बाद पुलिस ने स्कार्पियो छीनकर ले जाने वाले पक्ष को भी कोतवाली बुलाया और काफी देर बाद दोनों पक्ष थाने पंहुचे जहां उनके बीच शाम तक पंचायत चलती रही. इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे.

इस संबंध में इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संपत्ति विवाद का है. दोनों पक्षों में इसे लेकर तनातनी है. पैसे आदि छीनने की बात गलत है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बलिया: क्राइम शॉर्ट्स बागी बलिया बांसडीह बिहार लखीमपुर-खीरी सोहावं स्कार्पियो

Post navigation

Previous: कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ
Next: बलिया दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी

ये भी पढ़ें

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

You may have missed

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.