Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दुकानदार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल व्यवसायी अशोक जायसवाल का इलाज वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे अशोक जायसवाल बेल्थरा रोड स्थित अपनी दुकान बंद कर अपने ग्राम अवायां घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिठुआ नहर के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि पहले गाली-गलौज कर लोहे के रॉड, लाठी से बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में अशोक जायसवाल सड़क पर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद, उनके ज्येष्ठ पुत्र दुकान बंद कर उसी रास्ते से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर सड़क पर पड़े अशोक जायसवाल पर पड़ी।
उसने आसपास के लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें पहले जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से स्थिति और बिगड़ने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
परिजनों के मुताबिक, अशोक जायसवाल के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत अभी भी खतरे से बाहर नहीं है। पीड़ित की पत्नी साधना देवी ने आरोप लगाया कि हमलावर पक्ष पहले से ही उन्हें धमकी दे रहा था और अब जान से मारने की नीयत से यह हमला किया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


