Ballia-दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मृतका के पिता ने दर्ज कराया था मामला

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. चितबड़ागांव पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितेश्वर नगर निवासी राजेश राम के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी 14 जनवरी, 2026 को निर्माणाधीन पुल, चितेश्वर नगर के पास से की गई।

यह मामला 23 दिसंबर, 2025 को चितबड़ागांव थाने में दर्ज किया गया था। वादी विदेशी राम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 23 वर्षीय बेटी स्नेहा की शादी मई 2020 में राधेश्याम पुत्र दशरथ राम से हुई थी। शिकायत के अनुसार, राधेश्याम और उसके ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर स्नेहा को प्रताड़ित करने और फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

मुखबिर की सूचना पर, चितबड़ागांव पुलिस थाना अध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें उपनिरीक्षक अतुल कुमार और उनके सहयोगियों ने वांछित अभियुक्त राजेश राम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE