
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, अब प्रशासन की तरफ से इसे नई दिशा देने की तैयारी हो रही है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित पुरानी जेल परिसर में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण से संबंधित नक्शे का अवलोकन किया और कार्यदाई संस्था से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि जून माह में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास प्रस्तावित है, इसलिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण में 100 छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कॉलेज की ओपीडी क्षमता और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया कि वर्तमान में परिसर में संचालित सीएमओ कार्यालय को स्थानांतरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक एनओसी प्राप्त की जाए, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

