Ballia-एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार मंगलवार को वन स्टाप सेंटर, बलिया में एसिड अटैक पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने उपस्थित लोगों को ‘उत्तर प्रदेश पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना-2014’ एवं ‘नालसा के एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना-2016’ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य एसिड अटैक पीड़ितों को शीघ्र कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, कानूनी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना तथा मुआवजा योजनाओं तक उनकी पहुंच बनाना है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता की आवश्यकता है, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न विधिक योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर वन स्टाप सेंटर के कर्मचारीगण सहित अन्य पीड़ित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE