आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर किया प्रदर्शन
बलिया. जिला महिला अस्पताल में व्याप्त तमाम समस्याओं को लेकर मंगलवार की दोपहर 12 बजे आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन किया. इसके साथ ही सीएमएस डा. सुमिता सिन्हा को ज्ञापन सौंपा.
इस दौरान जिलाध्यक्ष बंटी राय ने कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश के योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तम बताने से नहीं थक रही है. दूसरी तरफ जिला महिला अस्पताल में आलम यह है कि मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही है.
रात 11 बजे महिला वार्ड में घुसकर बदमाश शराब के नशे में धूत होकर महिला के शरीर पर पेशाब कर दे रहा हैं. वर्षों से लिफ्ट बंद पड़ी है.
आए दिन जन्म प्रमाणपत्र देने के नाम पर जिला महिला अस्पताल में धनउगाही की जा रही है. इस मौके पर जिला सचिव केदार उपाध्याय, नगर अध्यक्ष अनूप शर्मा, हनुमानगंज ब्लाक अध्यक्ष गोलू सिंह, रीतेश वर्मा, रोशन सिंह आदि रहे.
-
बलिया से आशीष दुबे की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

