बैरिया (बलिया)। द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया में शास्त्री प्रथम, द्वितीय, तृतीय व आचार्य प्रथम का अंकपत्र विद्यालय पर आ गया है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य डा. अरविंद कुमार राय ने बताया कि सम्बन्धित छात्र-छात्राएं महा विद्यालय कार्यालय से अपना-अपना अंकपत्र प्राप्त कर अगली कक्षा मे प्रवेश करा लें. प्रवेश की अन्तिम तिथि 16 अक्टूबर ही तक है.
अंकपत्र कार्यालय पर उपलब्ध, प्राप्त कर अगली कक्षा में शीघ्र कराएं प्रवेश

