बैरिया एसडीएम के दफ्तर में घुस आए युवक, भारी हंगामे के बाद बातचीत से सुलझा मामला

बैरिया,बलिया. मंगलवार को बैरिया तहसील में उस वक्त अफरातफरी की स्थिति हो गई जब बड़ी संख्या में शोभाछपरा के लोग तमाम मांगों को लेकर पहुंच गए और एसडीएम से मिलने की कोशिश करने लगे। …

डीएम अदिति सिंह का निर्देश, समय पर पूरे हों काम, किसी भी दफ्तर में कुछ भी पेंडिंग ना रहे

बलिया. डीएम अदिति सिंह ने मंगलवार को तहसील बेल्थरारोड का मुआयना किया. कर्मचारियों की सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, आवासीय, मत्स्य व कृषि पट्टा से जुड़े अभिलेख को देखा. आवासीय पट्टा का रजिस्टर अपडेट नहीं …

चोरों ने प्राइमरी स्कूल से हजारों रुपए का सामान चोरी किया

बांसडीह,बलिया. स्कूलों में लगातार हो रही चोरी शिक्षकों के साथ ही पुलिस के लिए भी चुनौती बन रही है। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांरगपुर में सोमवार की रात ताला तोड़कर हजारो …

तेज रफ्तार जीप ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, इलाज के दौरान मौत

बांसडीह,बलिया. सहतवार-चांदपुर मार्ग पर तेज रफ्तार जीप ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल मोटरसाइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची सहतवार पुलिस ने मोटरसाईकिल …

नगरा के स्कूल-कॉलेजों में मनाया गया महिला दिवस

नगरा, बलिया. श्री नरहेजी पीजी कालेज नरही में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने ने कहा कि यदि कोई मनुष्य अपनी माता, बहन …

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

बेल्थरारोड,बलिया. समाजवादी पार्टी समर्थकों ने समाजवादी युवजन सभा के नेता रविप्रकाश यादव के नेतृत्व में सोमवार को तहसील बेल्थरारोड पर पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड सर्वेश यादव को …

सहतवार में दबंगों की मारपीट और उत्पीड़न से परेशान होकर सैकड़ों लोगों ने थाने पर दिया धरना

सहतवार, बलिया. सहतवार नगर के सैकड़ों लोगों ने एक स्थानीय दंबग के लगातार उत्पीड़न और पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं किये जाने के खिलाफ सहतवार थाना परिसर पर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में प्रदेश प्रसपा …

बैरिया में शॉर्ट सर्किट से तीन रिहाइशी मड़हे जले, फायर ब्रिगेड सूचना पर भी नहीं पहुंची

बैरिया,बलिया. बैरिया थाना के उपाध्यायपुर नई बस्ती गांव में सोमवार को दोपहर बाद बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 3 लोगों के रिहायशी मड़हे तथा उसमें रखे लाखों रुपए मूल्य के घरेलू …

महिला दिवस पर बांसडीह में हजारों महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

बांसडीह,बलिया. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को मजदूर यूनियन महासंघ और मजदूर महिला शक्ति की ओर से महिला जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. बांसडीह के एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य तथा भाजपा गोरक्ष प्रान्त …

महंत और उनके शिष्यों पर दुष्कर्म का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

बेल्थरा रोड,बलिया. सरयू नदी के तट पर स्थित खैरा कुटी के महंत और उनके दो शिष्यों पर एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि महंत अपने शिष्यों के …

हल्दी थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया

हल्दी. बलिया. अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दी थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। हल्दी थाना पुलिस ने क्षेत्र के रामगढ़ के पास से थाने के हिस्ट्रीशीटर और …

बलिया पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, बिहार ले जाने की थी कोशिश

बलिया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है और इस बीच बलिया सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार की रात जनेश्वर मिश्र सेतु के …

विश्वविद्यालय के पौध प्रभारी ने किया महाविद्यालयों का निरीक्षण

सिकन्दरपुर, बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के पौध प्रभारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने शनिवार को मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय, तिलौली, बघुड़ी, माँ कस्तूरी देवी महाविद्यालय, नवानगर और माँ मालती देवी महाविद्यालय में वृक्षारोपण महाकुंभ के अंतर्गत जुलाई 2020 में रोपे गए कुल 1050 पौधों में से जीवित पौधों की संख्या एवं पौधों की स्थिति जानने के लिए निरीक्षण किया.

नगरा के मलप हरसेनपुर गांव में भव्य शोभा यात्रा

नगरा क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव में श्रीराम जानकी मंदिर की प्रथम वर्षगाठ पर मन्दिर समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. हाथी-घोड़ा व बाजे-गाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए प्राचीन शिवमंदिर पर पहुंचे. वहां से सरोवर से कलश में जल भरने के बाद ग्राम भ्रमण करते हुए पुनः राम जानकी मंदिर पर पहुंचे.

नगरा के खारी गांव में निबाहना बाबा नागा जी सरस्वती विद्या मन्दिर का उद्घाटन

राष्ट्र व समाज को सशक्त बनाने के लिए व्यक्ति का शिक्षित होना अति आवश्यक है. इसके लिए विद्या भारती द्वारा पूरे देश में विद्यालय संचालित किए जा रहे है जिसमें योग्य शिक्षकों द्वारा छात्रों को संस्कार युक्त शिक्षा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि जब तक संस्कार नहीं होगा, शिक्षित होने का कोई अर्थ नहीं है. भारत की दशा और दिशा बदलने के लिए शिक्षा के साथ साथ संस्कार का होना बहुत जरूरी है.

वारदात को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

बलिया. बैरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों को 2 तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को दयाछपरा-दलपतपुर मार्ग से मारुति 800 कार से घटना को अंजाम देने जाते समय असलहा व  जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने की बात बताई है.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती

बलिया. जिलाधिकारी अदिति सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्त कर दी है. कार्मिक नियुक्ति के लिए प्रभारी अधिकारी सीडीओ को, जबकि अपर प्रभारी के रूप में पीडी डीएन दूबे, बीएसए एसएन सिंह, कृषि अधिकारी विकेश कुमार, एनआईसी के अधिकारी निजामुद्दीन, लोक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार को नियुक्त किया गया है.

बेल्थरा रोड में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी

बलिया. जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर एसडीएम बेल्थरा सर्वेश यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में बेल्थरा क्षेत्र की खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापेमारी की. टीम ने सोनाडीह मार्ग स्थित एक बेकरी फैक्ट्री पर छापा मारकर तीन केक, एक टोस्ट, एक बिस्कुट का नमूना लिया. बेकरी की दुकान पर साफ-सफाई के अभाव मिलने पर एसडीएम ने नोटिस दिया और दुकान को पंजीकरण से लाइसेंस की श्रेणी में बदलने के निर्देश दिए.

नगरा में मंदिर से सोने की नथिया और बिंदी चोरी

पुलिस ने मन्दिर का मुआयना किया तो पाया कि मन्दिर के उत्तर तरफ की खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है। चोरी की खबर लगते ही काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गये। तरह-तरह की बाते होते रही। लोगों ने कहा कि घर तो घर अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। देवी की प्रतिमा से नथिया व बिंदी चोरी करनेवालों को मां ही सजा देंगी। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।

बैरियों में चोरों का खौफ, लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चुराई

प्रकाश तिवारी के घर पर जुटे ग्रामीणों का कहना था कि चार-पांच दशक के बीच में इस गांव में यह चोरी की पहली घटना है। इस घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा के प्रति भय व्याप्त है।