नगवा गांव – सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किए गए कलाकार

नगवा गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर लोक कल्याणार्थ एक दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का समापन हवन- पूजन एवं दिव्य आरती के साथ गुरुवार की रात संपन्न हुआ. कीर्तन में जनपद के नामी-गिरामी कलाकारों का जमावड़ा हुआ.

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 2239 मुकदमे, वसूले 59 लाख

दीवानी न्यायालय के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया. इसमें 2239 वादों का निस्तारण किया गया व 50 लाख रुपए मौके पर वसूले गये.

साहिल के उम्दा प्रदर्शन के बदौलत मऊ स्टेडियम का शील्ड पर कब्जा

प्रधानपुर गांव स्थित शहीद रामानुज स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय शहीद रामानुज राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में मऊ स्टेडियम की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया.

रोहना गांव – रैली निकाल कर स्वच्छता का अलख जगाया

रोहना गांव स्थित जय मौनी बाबा देवा गिरधारी महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अन्तिम दिन छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर स्वच्छता का अलख जगाया.

सांड़ को पीट पीट कर किया अधमरा, चार के खिलाफ तहरीर

सांड़ को पीट पीट कर अधमरा कर दिया. मगर सांड़ को गाड़ी पर लाद कर बिहार के बूचड़ खाना में भेजने के मंसूबे पर मौके पर पहुंची चांददियर पुलिस ने विफल कर दिया.

राज्यमंत्री और बलिया सांसद करेंगे नवनिर्मित प्रभु दर्शन का उद्घाटन

प्रजापिता ब्रहमकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया शाखा के नवनिर्मित भवन प्रभु दर्शन का उद्घाटन सोमवार 10 फरवरी को होगा. जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मन्त्री आनन्द स्वरूप शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त होगे.

साइड देने के विवाद में गई युवक की जान

साइड देने को लेकर ट्रैक्टर ड्राइवर और चार पहिया वाहन के ड्राइवर के बीच बीच विवाद हो गया. नौबत मारपीट तक पहुंच गई. इस बात से खफा चारपहिया वाहन चालक ने आवेश में दो युवकों को कुचल कर फरार हो गया.

शहीद प्रवीण सिंह को याद कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र

छोटकी सेरिया निवासी अमर शहीद प्रवीण सिंह की आज 13 वी पुण्यतिथि है. आज शहीद प्रवीण सिंह सेवा समिति के तत्वावधान में सेरिया स्थित शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान के परिसर में उन्हें शिद्दत से याद किया गया.

50 रिहायशी झोपड़ियों सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक

कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा सारंगपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 50 रिहायशी झोपड़ियों सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया.

अगलगी में गैस सिलेंडर विस्फोट, गृहस्थी तबाह, दो महिलाएं घायल

देखते ही देखते आग ने 9 परिवारों की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया. सत्येंद्र राजभर के घर में गैस सिलेंडर रखा हुआ था. अग्निकांड से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

रसड़ा में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के जर्जर तारों की मरम्मत तत्काल हो-डीएम

जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति/ स्वरोजगार बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

नेहता गांव में आधी रात गए खंगाल दिया घर, दसकर्म की चल रही थी तैयारी

थाना क्षेत्र के नेहता गांव मे एक परिवार में चल रहें दसकर्म की तैयारियों के बीच शनिवार की रात में किसी समय चोरों ने एक मकान की अर्धनिर्मित खिड़की तोड़कर दो बक्से, दो अटैची व एक बैग मे रखें 40 हजार रुपये नगदी व सोने चांदी के पांच थान गहनों पर हाथ साफ कर दिया.

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागड़नाला पुल पर पैमाइश

उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी के निर्देशानुसार बुधवार को बीबी टोला के भागड़नाला पुल पर पैमाइश के लिए राजस्व टीम पहुंची. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, विधायक सुरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, लेखपाल, कानून आदि पहुंचे.

शराब लाने से किया इंकार तो घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर

बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक से दारू खरीद कर लाने के लिए एक शराबी ने कहा. इंकार करने पर युवक को शराबी ने चाकू घोंप दिया.

आज से बलिया में होगा रंगकर्मियों का जमावड़ा

संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा अपने 15वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह “संकल्प रंगोत्सव” का आयोजन किया गया है.

बलिया में आठवीं तक के विद्यालय 28 दिसम्बर तक बंद

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया है कि नर्सरी से आठवीं तक के सभी सरकारी-प्राइवेट विद्यालय 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे.

बलिया में पहली बार राष्ट्रीय नाट्य समारोह संकल्प रंगोत्सव 27 से….

बलिया में पहली बार राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के रंगकर्मियों का महासंगम इन 3 दिनों में होगा और 6 नाटकों का भव्य मंचन भी.

हुसेनाबाद गांव के बागीचे में पुआल में छुपा कर रखा शव मिला

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव के एक बगीचे में रविवार की सुबह एक शव मिलने से खलबली मच गई. मशक्कत के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

बांसडीहः कैथवली के पास अनियंत्रित ट्रक ने ली युवक की जान

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग स्थित कैथवली के पास सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हादसे में एक युवक की जान चली गई.