सीएए और एनआरसी के भ्रम दूर करने पंफ्लेट बांटेगा प्रशासन

सूचना विभाग द्वारा छपवाए इस पंफ्लेट में कुल सात बिंदु पर विस्तृत जानकारी हैं, जिसे पढ़ने के बाद लोगों की हर भ्रांति दूर हो जाएगी.

बढ़ती ठंड देख घोड़हरा के पंचायत प्रधान ने किये अलाव के इंतजाम

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस भीषण ठंड में बचकर रहना ही बुद्धिमानी है. फिर भी आग का सहारा लेकर इस ठंड में बचना बहुत जरूरी है.

छत के सहारे रात में घुसकर चोरों ने घर से उड़ा लिये सामान

इन दिनों दुबहर क्षेत्र के कई गांवों में चोरी की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इससे इलाके के निवासियों में काफी आक्रोश है.

ग्रामीणों को CAA-2019 के लाभ बताने की भाजपाइयों से अपील

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 से किसी भी भारतीय को कोई परेशानी नहीं होगी. विपक्ष समाज में भ्रम फैला कर क्षुद्र स्वार्थों की राजनीति कर रहा है.

विधानसभा क्षेत्र पदयात्रा में चितबड़ागांव पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी

नरहीं के जनचौपाल में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ जनसमस्याएं सुन शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया. फेफना क्षेत्र का विकास जनता के सहयोग से होगा.

बालूपुर मार्ग पर पोल से टकरायी मोटरसाइकिल, तीन घायल

वे आदर्श इंटर कॉलेज गेट के पास पहुंचे कि अचानक संतुलन बिगड़ गया. सड़क किनारे पोल से इनकी बाइक जा टकराई. तीनों गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

जरूरतमंदों में वस्त्र वितरित कर मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज को एक साथ लेकर चलने का कार्य करती आयी है. पार्टी सदैव ही दबे कुचले वर्ग के लोगों के हक की लड़ाई लड़ती रही है.

पिता की सातवीं पुण्यतिथि पर शिक्षक ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरित

कन्या प्राथमिक विद्यालय मझौली में स्व. राधा मोहन तिवारी की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके शिक्षक पुत्र सुनील तिवारी ने असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

धान खरीद केंद्रों पर तहसीलदार ने छापा मारा, जरूरतमंदों में बांटे कंबल

डीएम के निर्देश और SDM बांसडीह के आदेश पर तहसीलदार ने तहसील के कई धान क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया. क्रय केंद्रों के संचालकों को कई निर्देश दिये.

राशि मुहैया कराने के सात माह बाद भी कॉलेज बिल्डिंग का निर्माण अधूरा

निर्माण निगम के महाप्रबंधक अजय कुमार मिश्र देर शाम जीजीआईसी बैरिया के निर्माण का जायजा लेने मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने पाया कि काम में लापरवाही हो रही है.

नुकसान में राहत के लिए 31 दिसम्बर तक करा लें फसल का बीमा

उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया कि अगर सामान्य उपज से 50 फ़ीसदी कम उपज होती है तो उस पर भी 25 प्रतिशत की तात्कालिक सहायता मिल जाती है.

ठंड के कारण जिले के 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 1 जनवरी तक छुट्टी

शीतलहर के कारण जिले से सभी प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय,कॉलेज और मदरसों में 30.12.2019 से 01.012020 तक शिक्षण कार्य बंद रहेंगे.

नेपाल की टीम को 2-1 गोल से हरा कोलकाता का फाइनल में प्रवेश

कोलकाता और नेपाल की टीमों ने रोमांचक खेल दिखा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. बेशक मैच कोलकाता ने जीता मगर दिल तो नेपाल ने ही जीता.

खाना बनाते समय झुलसी महिला, पूरा घर जलकर हुआ राख

बैरिया थाने के शुभनथही गांव में शनिवार की देर शाम गैस लीकेज से लगी आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई.घायल महिला को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

खाद-बीज की दुकानों पर बैरिया के SDM का छापा, एक्सपायरी बीज मिले

SDM बैरिया अशोक कुमार चौधरी ने रविवार को कस्बा स्थित खाद, बीज व कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारा. SDM के आने से खाद-बीज की दुकानों में हड़कम्प मच गयी.

आपूर्ति विभाग के गोदाम पर बैरिया के SDM का छापा, गोदाम में लगवाया ताला

बैरिया-लालगंज मार्ग पर स्थित आपूर्ति विभाग के हाट निरीक्षक गोदाम का SDM बैरिया अशोक कुमार चौधरी ने रविवार को औचक निरीक्षण किया. गोदाम में अफरा तफरी मच गई.

बलिया के रेल महकमे के लिए ऐतिहासिक दिन रहा शनिवार

बलिया रेलवे स्टेशन पर गगनभेदी स्वर में गूंज रहे थे भृगु बाबा के जयकारे.बेशक इस स्वागत पर एक बार विनोद कुमार यादव का भी सीना उतान तो हुआ ही होगा.

सुरेमनपुर स्टेशन में सभी गाड़ियों के ठहराव मंजूर करने का आश्वासन

चेयरमैन रेलवे बोर्ड स्पेशल ट्रेन से शनिवार को सुरेमनपुर और बकुल्हां रेलवे स्टेशनों के निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यह उनका गृह स्टेशन है.

आवासीय बालिका विद्यालयों और दिव्यांग कैंपों में 5 जनवरी तक छुट्टी

शीतलहर और बढ़ती ठंड के मद्देनजर बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने यह आदेश जारी किया है. यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने दी