सभी खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को कराना होगा पंजीकरण

एफएसडीए की टीम संबंधित विभागों से जुड़े बाजारों और मंडियों का सर्वे कर दुकानों की सूची बनायेगी. दुकानदारों का पंजीकरण कैंप लगाकर किया जाएगा.

बलिया जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है UP TET की परीक्षा

डीएम ने परीक्षा केंद्रों के पास के साइबर कैफे भी बंद रखने के निर्देश दिये हैं. परीक्षा के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा इंतजामात किए गए हैं.

बलिया के एसपी ने 8 सब-इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर

जिले के पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ ने अपने मातहत सब-इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में व्यापक बदलाव किया है. आठ उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है.

COURT_1

बलिया की बेटी ‘निर्भया’ के दोषियों को आखिरकार मिली मौत की सजा

उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 2012 की रात में निर्भया दरिंदगी का शिकार हुई थी. उसने 13 दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद जिंदगी की जंग हार गयी.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

जिला जेल में विचाराधीन कैदी की मृत्यु की होगी मजिस्टीरियल जांच

जिला जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी अशोक लाल की 28 दिसंबर, 2019 को हुई मृत्यु के कारणों की मजिस्टीरियल जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है.

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक 09 जनवरी को

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक 09 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी. अध्यक्षता बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त करेंगे.

वीर लोरिक स्टेडियम में बाल हॉकी प्रतियोगिता 9 जनवरी को

जनपद की इच्छुक टीमें 08 जनवरी को शाम 04 बजे तक अपनी प्रविष्टि जिला खेल कार्यालय में दे सकते हैं. एक टीम में 14 खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक मैनेजर होंगे.

जरूरत होगी तो दूसरी ट्रेनें भी सुरेमनपुर में रुकेंगी : सांसद वीरेंद्र सिंह

सांसद ने कहा कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर खपड़िया बाबा, महाराज बाबा, नरहरी बाबा, सुदिष्ट बाबा आदि संतों के चित्र लगवाने का आग्रह रेल प्रशासन से किया है.

भाग्य का उदय होने पर ही राम कथा का आयोजन: भगवताचार्य

अगर राम कथा सुनने की फुर्सत न मिले तो केवल राम नाम के जाप से जीव को मुक्ति मिल जाती है. उन्होंने कहा कि बिना राम के जीव का कल्याण सम्भव नहीं.

भांगड़ नाला पुल को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए होगी पैमाइश : SDM

SDM ने बताया है कि भागड़ नाला पर स्थित रानीगंज पुल के पास का अतिक्रमण को हटाने के लिए पैमाइश के बाद चिन्हांकन आवश्यक है. पुल भी चालू करने का प्रयास होगा.

बलिया के होनहारों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे में जीते सात मेडल

खिलाड़ियों को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के रेफरी और अपने जीवन का 50 साल कराटे को देने वाले जापान के सेंसई मुनिरो कंजवा ने पुरस्कार प्रदान किये.

बैरिया नगर पंचायत में कूड़ा ढोने के पांच वाहनों का उद्घाटन

बैरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष शान्ति देवी ने कूड़ा ढोने के लिए खरीदे गये पांच वाहनों का उद्घाटन मंगलवार को बैरिया में किया.

सांकेतिक चित्र

बाइक की टक्कर से घायल सवरूबांध निवासी मजदूर की मौत

सवरुबांध निवासी रुस्तम शेख रोज की भांति शहर में मजदूरी करने के बाद रविवार की शाम ऑटो से अपने ढाले पर उतरा. तभी बलिया की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी.

बलिया जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष होंगे डा.राजमंगल यादव

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी पर प्रदेश के कई जिलाध्यक्ष नामित किये गये हैं.

SDM के स्थानांतरण की मांग पर अधिवक्ताओं ने किया सड़क जाम

तहसील प्रांगण से अधिवक्ताओं ने हाथों में तख्तियां लिये एसडीएम के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए नगरा मार्ग पर आकर ब्लाक मोड़ पर सड़क जाम कर दिया.

बिल्थरारोड से गोरखपुर के लिए बलिया डिपो से अनुबंधित बस सेवा शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए राप्ती नगर डिपो कचहरी से बड़हलगंज, दोहरीघाट, मधुबन के रास्ते बिल्थरारोड होकर सिकन्दरपुर के लिए बिल्थरारोड डिपो की बस दी गई है.

बैरिया प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सांकेतिक सड़क जाम

इसके साथ ही प्रशासनिक उपेक्षा के विरोध में यहां तहसील मुख्यालय के सामने नारेबाजी कर अधिवक्ताओं ने कुछ समय के लिए सांकेतिक रूप से सड़क जाम भी किया था.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

निर्माण कार्य के लिए 15 दिनों तक बलिया-लखनऊ राजमार्ग बिल्थरारोड में बन्द

विभाग द्वारा सड़क में लम्बी खुदाई कर करीब 15 दिनों तक वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है. मार्ग निर्माण में करीब 17-18 लाख रुपये खर्च होंगे.