कार्यक्रम में मतदान से संबंधित चित्र एवं रंगोली के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. लोगो ने संकल्प लिया कि चुनाव में जाति,धर्म, नस्ल, भाषा, समुदाय के आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करेंगे. देश के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र को मजबूत बनाये रखना हम सब का कर्तव्य है.
