जिले में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित- मुख्य चिकित्साधिकारी

जिले में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं. उन्होंने बताया की हमारी प्राथमिकताओं में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करना, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उद्देश्य है.

योगेंद्र गिरी के मठिया इलाके में लगातार हो रही चोरी, किसी का नहीं हुआ खुलासा

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र गुप्ता निवासी दलन छपरा थाना दोकटी योगेंद्र गिरी के मठिया चट्टी पर खाद बीज की दुकान चलाता है. प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी दुकान बंद कर अपने गांव चला गया. सुबह दुकान खोलने पर पता चला कि सीसी टीवी कैमरे का ई पास मशीन, बत्तीस हजार रुपये नगदी व अन्य सामान निकाल कर भाग निकले.

सड़क दुर्घटना में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष की हुई मौत, शोक व्याप्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पवन चौबे ऑटो में आगे बाए तरफ बैठे थे. तभी रट्टूचक मार्ग के पास मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए और जिला अस्पताल पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिए. इस खबर से सभी कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई.

डीएम ने कोविड वैक्सिनेशन व विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की

वैक्सिनेशन की प्रगति खराब होने पर डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड से संबंधित सही सटीक डाटा उपलब्ध नहीं कराया जा सका. कुछ एमओआईसी के बैठक में अनुपस्थित थे. इस पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई.

धूमधाम से निकली गुरु गोविंद सिंह की शोभायात्रा

शोभायात्रा में सिख समाज की महिलाएं श्री गुरु गोविंद सिंह जी के रथ के आगे सड़कों की धुलाई करती रही, वहीं चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी सड़कों पर फूलों की बरसात करते रहे. शोभायात्रा में भजन कीर्तन के साथ ही पंच प्यारों पर फूलों की वर्षा होती रही. गुरुगोविंद महाराज देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर आज अंतिम दिन शोभायात्रा नगर स्थित गुरुद्वारे से आरंभ हुई.

सांकेतिक चित्र

पिकअप ने 58 वर्षीय व्यक्ति को मारा धक्का, घटनास्थल पर हुई मौत

रुद्रवार गांव निवासी हृदय नारायण गोड़ अपने गांव से पैदल नवरतनपुर चट्टी पर जा रहे थे अभी वह अपने गांव से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि पीछे से आ रही पिकअप ने उनको धक्का मार दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जैसे ही घटना की सूचना घरवालों को मिली उनका रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया.

पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि रामदेव यादव सपा में शामिल

रामदेव यादव ने कहा कि हमारा नेता प्रतिपक्ष के साथ कुछ मतभेद था. नेता प्रतिपक्ष ने उस मतभेद को दूर किया और पुनः मेरी घर वापसी समाजवादी पार्टी में हो गयी. पहले भी मैं समाजवादी पार्टी में था. कुछ मतभेद के कारण मैं पार्टी छोड़ दी थी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया था. अब मैं पार्टी में पूरी लगन के साथ काम करूंगा. और बांसडीह में होने वाले युवा सभा में भी अपने पूरे समर्थकों के साथ भाग लूंगा.

रेड क्रास ने दी आशा बहुओं को सौगात

जिला समन्वयक रेड क्रास शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा सर्वप्रथम सभी आशाओं, आगंतुकों का स्वागत करते हुए नव वर्ष की शुभ कामना के साथ रेड क्रास के बारे में विस्तार से बताया. कोविड नियमों का पालन करते हुए रेड क्रास के विनय श्रीवास्तव द्वारा सभी को मास्क का वितरण किया गया.

दो सम्प्रदायों के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट के मामले में 13 के विरुद्ध केस दर्ज

मनियर थाने के उपनिरीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि एक पक्ष से तेजा सिंह उर्फ दिनेश सिंह पुत्र डब्लू सिंह, छोटू सिंह पुत्र महंथ सिंह ,बृजेश सिंह पुत्र महंथ सिंह एवं डब्लू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी चाँदू पाकड़ थाना मनियर जनपद बलिया तथा दूसरे पक्ष से मोहम्मद जिशान पुत्र असलम परवेज ,रियाजुद्दीन पुत्र जैनुल ,सनी खाँ पुत्र मंसूर, अज्जू पुत्र मोबीन निवासी गण चाँदू पाकड़ थाना मनियर जनपद बलिया एवं आदिल शेख पुत्र नाजीर हुसैन ,आरिफ पुत्र नाजिर हुसैन निवासी गण रसूलपुर पोस्ट रामपुर थाना मनियर जनपद बलिया को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद न्यायालय भेज दिया. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है.

संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अपने पद की गरिमा को ताक पर रखते हुए झूठ पर झूठ बोल रहे- जियाउद्दीन रिजवी

पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के बरवा गांव में आयोजित जन चौपाल में कहा कि देश का विकास पूरी तरह से ठप है. सिर्फ नफरत का विकास हुआ है. महंगाई की मार से जनता बदहाल है. महंगाई को ही भाजपा की सरकार अपना विकास मान रही है. विधान सभा सिकंदरपुर में तो एक भी काम नहीं हुआ है. जिसे यहां का प्रतिनिधि अपना काम बताकर अपनी पीठ थपथपा सके।सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है.

नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया, सभी लोगों से टीका लगवा लेने की अपील की

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया. सभी अनुभाग के टेबलों पर गए और सम्बन्धित लिपिकों से उनके कार्य सम्बन्धी जरूरी पूछताछ की. कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई की कमी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी तिवारी को फटकार लगाई. चेतावनी दी कि साफ-सफाई और सभी फाइलों का रख-रखाव बेहतर होना चाहिए.

news update ballia live headlines

योगी सरकार में ठगा महसूस कर रहे शिक्षा प्रेरक और शिक्षामित्र

एक तरफ डबल इंजन की सरकार ने सबसे अच्छा कार्य करने का दावा कर रही है. सारी समस्या समाप्त होगी. देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा और आगे बढ़ रहा है, के बीच लोक शिक्षा प्रेरक, वर्षों से प्राथमिक विद्यालय का ताला खोलने वाले शिक्षा मित्र अपने को ठगा महसूस कर रहे है. सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू करते समय लोक शिक्षा प्रेरको को सब्जबाग दिया था कि प्रेरक नई उर्जा के साथ कार्य करेगें. लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने सदर कोतवाली के समस्त मार्शल ड्यूटी, समस्त पीआरवी व समस्त चौकी इंचार्ज का औचक निरीक्षण कर चेक किया. जिसमें सभी अपनी-अपनी ड्यूटी में मौजूद मिले. सभी कर्मियों को संदिग्धों पर विशेष नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

news update ballia live headlines

बिना अनुमति कोई भी आयोजन मान्य नहीं, कोरोनावायरस गाइडलाइन का भी पालन करना अनिवार्य

उप जिलाधिकारी ने कहा तहसील क्षेत्र के सरकारी कर्मचारी अगर कोविड-19 इंजेक्शन नहीं लगाए हैं तत्काल लगवा लें. बाद में किसी तरह की आनाकानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से युवती की मौत होने की पुष्टि, हत्या का केस दर्ज कर जांच टीम गठित

सीओ शिवनारायण वैस ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर घटना के हर पहलू की छानबीन की जा रही है. मामले के खुलासे के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है. शीघ्र ही मामले का राजफाश हो जाएगा.

मनियर चेयरमैन ने दायित्व ग्रहण कर बिना भेदभाव विकास कार्य करने का दिया भरोसा

कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे जिनका स्वागत नगर पंचायत कर्मियों ने माला पहनाकर किया. उनके साथ पूर्व विधायक भगवान पाठक भी मौजूद रहे. इस मौके पर चेयरमैन भीम गुप्ता ने कहा कि हमारे आदर्श भगवान पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र को राजगद्दी से भी अधिक खुशी बन जाने में हुई थी. मैं उनके आदर्शों पर चलने वाला व्यक्ति हूं. मैं बिना भेदभाव किए जनता की सेवा करथा रहूंगा. 

बलिया के नए जिलाधिकारी बने 2010 बैच के आईएएस व जिलाधिकारी, शाहजहांपुर के पद पर कार्यरत इंद्र विक्रम सिंह

पूर्व में जिलाधिकारी शामली व नगर आयुक्त,आगरा सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे इंद्र विक्रम सिंह 1994 में पीसीएस बने थे.

वर्तमान मंत्री के भ्रष्टाचार के सबूत मेरे पास हैं अगर सरकार बनी तो मंत्री एक साल के अंदर जेल में होंगे- अंबिका चौधरी

कड़ाके की ठंड में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी उतारेंगे. पश्चिम से लेकर पूरब तक इस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा. सबसे बड़ा झूठा अगर कोई है तो उसका नाम नरेंद्र मोदी और दूसरा झूठा योगी आदित्यनाथ को बताया.

महिलाएं अपने अधिकारों को जानें- निर्मला द्विवेदी

जिला प्रोबेशन अधिकारी से कन्या सुमंगला योजना व राजकीय बालगृह में निराश्रित बच्चियों की देखभाल के बाबत पूछताछ की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को कई तरह के अधिकार दिए गए हैं, महिलाएं उसका लाभ उठाएं, तभी उनका शोषण रुकेगा. यह भी कहा कि महिलाएं अपने अधिकार का दुरुपयोग ना करें, क्योंकि इससे उनकी व्यक्तिगत हानि होती है.

news update ballia live headlines

पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु विशेष अदालत का आयोजन

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया विक़ार अहमद अंसारी के आदेशानुसार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी के पीठ अध्यक्षता में परिवार न्यायालय, दीवानी न्यायालय परिसर बलिया में पारिवारिक विवादों के निपटारा हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है.