प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 लाख तक ले सकते हैं ऋण

जनपद के इच्छुक लाभार्थी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ऋण आवेदन पत्र आनलाईन www.kviconline.gov.in Agency KVIB के माध्यम से भर सकते है, आवेदन हेतु आपेक्षित दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कार्यस्थल ग्राम सभा का जनसंख्या प्रमाण पत्र प्रधान द्वारा प्रमाणित आदि की आवश्कता होगी.

जिलाधिकारी ने बिंदी उद्योग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसी न किसी उत्पाद को बढ़ावा देकर लोगों को रोजगार दिया जाएगा चूंकि बिंदी उद्योग बलिया का एक महत्वपूर्ण उद्योग है.

डीएम ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण, चिकित्साधिकारी को लगाई कड़ी फटकार

जिलाधिकारी ने शौचालयों और औषधि कक्षों का भी निरीक्षण किया.औषधि कक्ष में उन्होंने मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाओं की भी जानकारी ली.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में संविधान की उपादेयता पर विशिष्ट व्याख्यान

डॉ. गोपाल कृष्ण परिहार ने वर्तमान परिस्थिति में ‘संविधान की उपादेयता’ पर आधारित अपना विशिष्ट व्याख्यान दिया. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, निर्माण समितियों, संविधान की संरचना, मौलिक अधिकार-नीति निर्देशक तत्व-कानूनी अधिकार की संकल्पना व इनके मध्य विभेद से सभी को अवगत कराया. डॉ. परिहार ने संविधान संशोधन प्रक्रिया, न्यायपालिका व कार्यपालिका की भूमिका, इत्यादि के विषय में भी सभी के साथ जानकारी साझा की.

बेल्थरारोड: राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने पालिटेक्निक के 43 स्टुडेंट्स को बांटे टेबलेट

कालेज परिसर में राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि देश में नेरेन्द्र मोदी व प्रदेश के अन्दर योगी सरकार ने पूरे देश के अन्दर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट छात्र/छात्राओं को विशुष परिस्थितियों में आनलाईन पढ़ाई के लिए निःशुल्क स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण कर रही है. उन्होंने आमत्रण पर बुलाने के लिए कालेज प्रशासन व संस्थापक आर. एन. सिंह व चेयरमैन प्रतीकराज सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया.

सीएम आदित्यनाथ ने दिया आश्वासन, सभी समस्याएं होंगी दूर – पूर्व विधायक

श्री चौहान ने कहा कि आजादी की इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्वांचल में रहने वाले लगभग 70 लाख चौहान नोनिया समाज की आर्थिक राजनीतिक पिछड़े तथा अंतिम हिंदू सम्राट जो चौहान समाज के पूर्वज पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने के लिए सीएम से आग्रह किया.

यज्ञ समिति के सदस्यों के साथ जीयर स्वामी ने चतुर्मास यज्ञ स्थल का किया अवलोकन

यज्ञ समिति के सदस्यों के साथ स्वामी जी महाराज ने विधिवत यज्ञ स्थल का अवलोकन किया. उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में हरि नाम संकीर्तन मोक्ष प्राप्ति का मुख्य आधार है.
गौरतलब है कि आगामी जून माह के 16 तारीख को लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज का चातुर्मास व्रत प्रारंभ हो जाएगा.  अक्टूबर में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा.

मनियर मेले में हुआ दंगल, पहलवानों ने एक से एक बढ़कर दांवपेच का किया प्रदर्शन

–महिला पहलवान प्रीति गाजीपुर एवं सुरभि सिंह बलिया की कुश्ती रोचक रही   मनियर, बलिया. परशुराम जयंती के अवसर पर मनियर बस स्टैंड के पास लगे एक तिजिया के मेले में बुधवार की देर …

बाइक और चार पहिया वाहन में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की हालत नाजुक 

दोनों युवक सहतवार थाना के सुरहिया गांव के निवासी थे. बताया यह भी जा रहा है कि इनोवा चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारा. जिसका नंबर Up 60Ak 6665 है. इनोवा के बारे हकीकत क्या है जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने की मिली है ड्यूटी, उसे करुंगा : मनोज सिंह

भाजपाा जिला कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह थी कि वह पार्टी एक जाति विशेष की पार्टी है और हम सभी के साथ रहने में विश्वास रखते हैं. भाजपा चुंकि सर्व समाज को लेकर चलती है और सभी के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करती है इसलिए मैने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है.

पीयू और राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उन्नयन एवं संवर्धन हेतु कार्य करेगा. इसमें प्रमुख रूप से अन्त संस्थागत शिक्षण, प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन एवं संवर्धन हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान के विषयों पर कार्य किया जाएगा.

अवैध शराब बनाने के लिए कच्चा माल बोरियों में भरकर ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुधवार के दिन जुगाड़ गाड़ी पर अवैध शराब के निर्माण के लिए भाखर गांव में 12 बोरियों में नौशादर,फिटकरी,गुड़, महुआ लादकर अवैध शराब व्यवसायियों द्वारा ले जाया जा रहा था. इसी बीच इस बात की भनक ग्रामीणों को लग गई तथा ग्रामीणों ने जुगाड़ गाड़ी को घेर लिया. ग्रामीणों द्वारा जुगाड़ गाड़ी पर लदी बोरी खोलने पर यह देखा गया कि बोरी में गुड़, नौसादर,फिटकरी तथा महुआ मिश्रित करके भरा गया है.

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया हिमांशु भटनागर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं उपयोगिता और कार्य पारदर्शिता और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया.

सांकेतिक चित्र

टेंपो के पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत

मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी तौसीफ खान पुत्र अलीबाग खान टेंपो से अपने ननिहाल पड़सरा गेहूं लेकर जा रहा था. वह जैसे ही नवानगर चट्टी के समीप पहुंचा कि टेंपो असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें दबने से तौसीफ की मौत हो गई. वहीं टेंपो चालक टेंपो छोड़कर भागने में सफल रहा. घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सरयू में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव ढूंढने में गोताखोरों को मिली सफलता

थाना प्रभारी सिकंदरपुर ने गोताखोरों द्वारा और नदी में जाल डलवा कर करीब ढाई घण्टे तक राज के शव की तलाश कराया किन्तु सफलता नहीं मिल पाई।तब निराश हो कर देर शाम को सभी नदी से वापस आ गए. दूसरे दिन बुधवार को सुबह भी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर पुनः अपनी देखरेख में तलाशी अभियान चलाया और करीब दो घण्टे बाद नदी से राज का शव निकालने में मल्लाहों को सफलता मिली. बाद में कब्जे में ले कर पुलिस शव को थाने ले आई. जहां से आवश्यक करवाई के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन

इस रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के 10वी, 12वी,आई०टी०आई० स्नातक, कौशल में प्रशिक्षित युवा समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते है रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध है.

चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त गिरफ्तार और 4 मोटरसाइकिल बरामद

अभियुक्त विशेष तिवारी उर्फ राजा पुत्र राजेन्द्र तिवारी निवासी वार्ड नम्बर 9 उत्तर टोला थाना बांसडीह जनपद बलिया , अंशुमान पाण्डेय उर्फ डब्लू पाण्डेय पुत्र सर्वानन्द पाण्डेय निवासी पतीशा ( बकवा) थाना बांसडीह बलिया को गिरफ्तार किया गया.

news update ballia live headlines

गिट्टी बालू की दुकान से एक ट्रैक्टर ट्राली चोरी, घटना से लोगों में आक्रोश

कोतवाली थाना क्षेत्र के सहरसपाली ढाले पर पिछले कई वर्षों से सीमेंट ,बालू, गिट्टी की दुकान माधवमठ निवासी गोलू गिरी पिछले कई वर्षो से चलाते हैं जिनकी टाली वही पड़ी रहती है. रविवार की रात अज्ञात चोरों ने उनकी टाली वहां से चुरा कर कहीं गायब कर दिया वह जब सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो टाली गायब थी.

दो गुटों के बीच हाथापाई, दो युवक घायल

सीयर पुलिस चौकी को दी मारपीट के 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले दो युवा प्रियांशु गुप्ता 15 वर्ष व विकास गुप्ता 17 गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसे सिपाहियों के मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार कराया गया.

पैट्रोल पंप कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों को साजिश की आशंका

पम्प संचालक ने बताया कि रमेश वर्मा पिछले 2 वर्ष से इस पेट्रोल पंप पर नोजल मैन का काम करता था. रविवार की रात लगभग 10 बजे काम करने के बाद वह कार्यालय में ही सो गया. सुबह पांच बजे के करीब पम्प के दूसरे कर्मचारी उसे जगाने लगे तो वह नहीं जगा. लोगों ने देखा कि वह बेजान पड़ा हुआ है. पेट्रोल पंप संचालक और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. घर वाले आनन फानन में लोग वहां पहुंचे. पुलिस ने कार्यालय की चाभी और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.