Author: Central Desk
ऑपरेशन पाताल के तहत थाना बांसडीह के उ.नि. संतोष कुमार, उ.नि.रामाश्रय यादव मय फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कच्ची शराब की खेप जा रही है. जिसमें अभियुक्त राजेश यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव निवासी जयनगर पर्वतपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया को समय करीब 11.20 बजे भोजपुरवा मार्ग पुलिया बहद ग्राम सारंगपुर के पास से गिरफ्तार किया गया.
अध्ययन के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम देवी ने बच्चों के खेलकूद के विकास पर माता पिता की भूमिका के बारे में कुछ जानकारी स्वयं दी. अध्ययन के अंतर्गत सहायक प्रोफेसर वंदना सिंह यादव ने बच्चों को बताया की स्वस्थ मस्तिष्क में ही स्वस्थ बुद्धि का विकास होता है तथा बच्चे किस प्रकार की वस्तुओं से खेलना पसंद करते हैं और यह भी बताया कि हर मौसम का अलग अलग खेल होता है.
ग्राम प्रधान राजेश राय (टुनटुन राय) का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से उक्त घटना हुई है. इस सम्बंध में मेरे द्वारा 23जनवरी को सम्बंधित जेई को पत्रक दे कर इसे जल्द से जल्द ठीक करने की अपील की गई थी, ताकि कोई घटना न हो लेकिन जेई ने घोर लापरवाही का परिचय दिया और कोई कार्य नही कराया गया. यदि तारों को ऊंचा कर दिया गया होता तो एक गरीब परिवार को लाखों का नुकसान नहीं होता.
रसद खाद विभाग का ट्रक खदान लेकर बिल्थरारोड आया था. खाली कर बलिया जा रहा था तभी तहसील गेट के सामने अचानक अनियंत्रित होकर बाइक को कुचल दीया. जिससे तहसील गेट के पास भारी भीड़ जुट गई. यह घटना देख लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. क्षतिग्रस्त बाईक नम्बर यू पी 60 ए पी 0749 है तो अनियंत्रित ट्रक का नम्बर यूपी 60 एच 1974 है. संजोग अच्छा रहा कि वहां और भी बाइक थी.
