अधिकारियों की गाड़ी देख दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाया

सड़क के पटरियों पर सब्जी विक्रेता कब्जा करके सब्जी बेचते हैं तथा लाखों रुपए से बना सब्जी मंडी शो पीस बना हुआ है.

बांसडीह के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सुविधाओं का टोटा

बांसडीह स्थित कस्बा में आयुर्वेदिक अस्पताल की स्थिति इतनी खराब है कि कहने को 15 बेड का अस्पताल है।किंतु एक भी बेड ठीक नहीं दिखाई दिया. उमस भरी गर्मी में कर्मचारी वहां कैसे उपचार करते होंगे अंदाजा लगाना मुश्किल है. अस्पताल परिसर में नलका है परंतु खराब होने के चलते पानी नहीं दे रहा है.

news update ballia live headlines

बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक निलंबित

बलिया/ लखनऊ. शासन ने बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है. एएसपी विजय त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत पर गोपनीय जांच में …

बजट में प्रदेश के समग्र विकास सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया- दानिश आजाद अंसारी

राज्यमंत्री अंसारी ने अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की सुरक्षा एवं इनके क्षेत्रों में अवस्थापना विकास की योजनाओं को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया और कहा कि यह बजट अल्पसंख्यक समुदाय के सर्वागीण विकास में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने बताया कि बजट में अरबी फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण किये जाने की व्यवस्था की गई है तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना विकास, शिक्षा तथा पेयजल की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी.

बलिया को बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया संकल्प

मीटिंग का शुभारंभ करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण समिति को सक्रिय बनाने में हमारी मदद करें. बच्चों संबंधित कोई भी प्रकरण हो तो तत्काल हमसे संपर्क करें. साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा श्रम विभाग की समस्त योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया. विकास खंड अधिकारी ने बच्चो संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला.

सिकंदरपुर: एसडीएम ने बस स्टेशन चौराहे पर सड़क किनारे किए अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश

सड़क पर किये गए पक्के निर्माण पर एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को आड़े हाथों लिया वहीं नगर पंचायत के जिम्मेदारों को भी जमकर क्लास लगाई और अधिशासी अधिकारी को सम्बंधित लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. वहीं अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया देख बस स्टैंड चौराहा पर अफरा तफरी मच गया.

प्राथमिक विद्यालय सरवार ककरघट्टी में पोषण पाठशाला का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता तिवारी एवं रीता सिंह ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार, स्तनपान एवं अन्य जानकारियां उन्हें प्रदान की तथा मोबाइल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्हें 12 बजे से 2 बजे तक स्तनपान जागरूकता का लाइव दिखाया. पोषण पाठशाला का आयोजन करने का उद्देश्य कुपोषण को दूर करना एवं पोषण के प्रति महिलाओं को जागरूक करना था.

News Shorts: बलिया जनपद के 10 प्रमुख समाचार संक्षिप्त में

एक नामी कंपनी की शुगर चेक करने की नकली स्ट्रिप बेचने की शिकायत पर आजमगढ़ मंडल के सभी जनपदों के औषधि निरीक्षकों की एक टीम ने संयुक्त रुप से शहर के भारत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की और काफी संख्या में स्ट्रिप को सीज कर दिया. टीम ने स्ट्रिप के नमूने भी लिये जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया.

कटानरोधी कार्य की रफ्तार में लाएं तेजी- कमिश्नर

कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत किया कि बीएसटी बंधे के चौड़ीकरण में बंधे के नीचे की मिट्टी काटकर ऊपर भरा गया है. तलहटी में जंगली जानवर मांद/बिल किए हैं, जिससे बाढ़ में बंधे को नुकसान होने स्वाभाविक है. एक्सईएन ने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है.

मंडलायुक्त ने बलिया के कटान से प्रभावित क्षेत्र रामगढ़ व दुबे छपरा का किया स्थलीय निरीक्षण

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बाढ़ व कटान रोधी कार्य, भूसा क्रय, गो-आश्रय स्थल की व्यवस्था आदि की समीक्षा की. निर्देश दिया कि निर्माण से जुड़े कार्यों की रफ्तार तेज रखी जाए. इसमें लापरवाही हुई तो सम्बंधित की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी.

राजेश कुमार तिवारी ने बांसडीह सीओ और प्रीति त्रिपाठी ने सीओ सिटी का लिया चार्ज

बांसडीह, बलिया. पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसमें बांसडीह में तन्मयता के साथ काम करने वाली सीओ प्रीति त्रिपाठी को जिला मुख्यालय पर सिटी का चार्ज दिया गया है. वहीं …

बेबुनियाद आरोप लगा कर मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा हैं,करियर के साथ किया जा रहा है खिलवाड़- आलोक शर्मा

आलोक कुमार ने भी राजीव नगर थाने में ही केस नम्बर 239/22 के अंतर्गत केस दर्ज करवाया है और अपने आरोप को खारिज करते हुए सभी डॉक्यूमेंट भी पेश किया है. पूरे घटनाक्रम पर आलोक कुमार बताते हैं : 15 जुलाई 2000 को हमारी पहली बार चैट फेसबुक के जरिये हुई. पहली चैट वाले दिन से ले कर आज तक लगभग एक साल 10 महीना हम लोग संपर्क में थे.

बांसडीह में सरकारी बस डिपो के निर्माण की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने परिवहन मंत्री को सौंपा पत्रक

युवा कांगेस के प्रदेश महा सचिव अभिजीत सत्यम ने कहा कि सरकारी बस डिपो का निर्माण अगर बांसडीह में होता है तो क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ पूरे तहसील क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. क्योकि लोगों को सरकारी बस की सुविधा लेने के लिए जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं बूढ़े बुजर्गो को और ही परेशानी होती है.

बहेरा नाले के किनारे बन रहा रास्ता, सरकारी धन की बंदरबांट

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एलासगढ़ दिनेश साहनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नहीं ऐसी बात नहीं है. मनरेगा द्वारा मिट्टी का कार्य कराया जा रहा है. क्षेत्र के किसानों को इस कार्य के होने से आवागमन का साधन सुलभ हो जाएगा. बरसात के दिनों में रास्ते में पानी लग जाता है. रास्ता बन जाने से किसानों को आने जाने में सुविधा होगी.

जलालीपुर के आरबीएल हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर की सुविधा उपलब्ध- डॉक्टर डी.एस राय

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. डी.एस. राय ने बताया कि क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिसके लिए डॉ पंकज शर्मा उपलब्ध रहेंगे. वहीं हर्निया, गाल ब्लैडर, किडनी स्टोन, हिस्टेक्टोमी का ऑपरेशन दूरबीन विधि से डॉ आर के गुप्ता द्वारा प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा.

शिवरामपुर मोहन छपरा में मंगल को हुआ अमंगल, आग में सब कुछ हुआ स्वाहा

स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवरामपुर- मोहन छपरा के एक पूर्वे में अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग के कारण 6 रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई. एक बकरी जलकर मर गई एवं दूसरी जलकर झुलस गई है.

अतिक्रमण के विरुद्ध नोटिस जारी होते ही पटरी दुकानदारों में हड़कंप

नगर पंचायत मनियर द्वारा पटरी दुकानदारों में उस समय अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब नगर पंचायत द्वारा नोटिस जारी की गई एवं प्रचार प्रसार के बाद चूना गिराकर सीमांकन किया गया.

मनरेगा के तहत पोखरा की खुदाई का कार्य जेसीबी मशीन से करवाने का मामला

बैरिया, बलिया. मनरेगा के तहत पोखरा की खुदाई का कार्य जेसीबी मशीन से करवाने का मामला सामने आया है .कार्य के लिए मास्टर रोल तक जारी करवाया गया मामले को मुख्य विकास अधिकारी बलिया …

बेल्थरारोड: चकबन्दी के सीओ उमाशंकर के एक किसान से एक लाख 10 हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल

चकबन्दी के सीओ उमाशंकर द्वारा एक पीड़ित किसान से एक लाख 10 हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको लेकर पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई गई है.

बेल्थरारोड: दुबली मोड़ पर नकाबपोश ने तीन युवकों पर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

चोटिल के बड़े भाई मृत्युंजय सिहं द्वारा उभांव पुलिस को लिखित तहरीर के अनुसार गांव का ही रहने वाला शिवानन्द सिहं द्वारा पूर्व में ही शिवमंदिर के जमीन के विवाद में परिजनों को जान से मारने की धमकी दिया था.